भारत

नवरात्रि में व्रत के दौरान करें ये 5 काम, जानें क्या बोलें प्रेमानंद महाराज?

शारदीय नवरात्रि का आज दूसरा दिन है। दूसरे दिन मां दुर्गा के दूसरे स्वरूप मां ब्रह्मचारिणी को पूजा जाता है। हिंदू धर्म में नवरात्रि के हर एक दिन का विशेष महत्व है। मां दुर्गा के अलग-अलग स्वरूप को समर्पित हर एक दिन का अलग-अलग बीज मंत्र भी होता है। मान्यता है कि नवरात्रि के हर एक दिन मां को पूजने वालों की सारी मनोकामना पूरी हो जाती है। इस दौरान कई लोग पूरी नवरात्रि या फिर पहले-अष्टमी के दिन व्रत रखते हैं। इस दौरान कई लोग फलाहारी व्रत रखते हैं तो वहीं कुछ लोग नॉर्मल व्रत रखते हैं। नवरात्रि के व्रत से जुड़ी कुछ बातें हैं जो प्रेमानंद महाराज ने बताई हैं और कहा है कि इसका पालन हर किसी को करना चाहिए।

नवरात्रि में करें ये 5 काम

अपने लेटेस्ट प्रवचन में प्रेमानंद महाराज ने कहा है कि सिर्फ खाने को लेकर ही व्रत ना करें। व्रत रखने का सही तरीका है कि आपका कर्म सही हो। साथ ही इस दौरान नकारात्मकता से दूर रहना चाहिए। नवरात्रि के व्रत के दौरान भगवान के नाम का जाप करना चाहिए। साथ ही इस दौरान भजन-कीर्तन करना भी अच्छा होता है। इसके अलावा नवरात्रि में अच्छे विचार को भी अपनाना चाहिए। प्रेमानंद महाराज के अनुसार नवरात्रि में ये 5 काम हर किसी को करने चाहिए।

नवरात्रि का असली मतलब

प्रेमानंद महाराज ने ये भी कहा कि नवरात्रि सिर्फ एक परंपरा नहीं है कि निभा लिया और काम पूरा हो गया। ये आत्मशक्ति और भक्ति का पर्व होता है। इस दौरान हर किसी को अपने अंदर शुद्धता लानी चाहिए ना कि सिर्फ खाने पर लगाम लगाने मात्र से ही मां खुश हो जाएंगी। उन्होंने आगे कहा कि व्रत का सही मतलब है कि सिर्फ फल और भगवान का प्रसाद ही ग्रहण करना चाहिए। आजकल लोग तरह-तरह व्रत के दौरान तरह-तरह के पकवान खाते हैं जोकि सही नहीं है।

Show More

Related Articles

Back to top button