हमर छत्तीसगढ़

पंडित वामन राव लाखे जी की 153 जयंती पर पत्रकारिता और शिक्षा के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान देने वालों का हुआ सम्मान

रायपुर। गांधी चौक स्थित श्री वामन राव लाखे उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में आज श्री वामन राव लाखे की 153 जयंती के अवसर पर पत्रकारों और शिक्षा के क्षेत्र में अतुल्य योगदान करने वाली शख्सियत तथा स्कूल की खेलकूद व आर्ट क्षेत्र की प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार श्री चंद्र भूषण मिश्रा व परितोष दुबे एवं शिक्षा के क्षेत्र में विशेष योगदान करने वाले डॉक्टर शांतनु पाल का स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया. पंडित वामन राव लाखे जी की 153 जयंती पर पत्रकारिता और शिक्षा के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान देने वालों का हुआ सम्मानइस अवसर के मुख्य अतिथि महंत डॉक्टर रामसुंदर दास एवं विशेष अतिथि श्री अजय तिवारी श्री आरके गुप्ता श्री सुरेश शुक्ला श्री राम अवतार तिवारी विष्णु महोबिया प्राचार्य डॉक्टर देवाशीष मुखर्जी प्राचार्य श्रीमती भारती यादव श्रीमती आशा श्रीमती मंजू साहू की उपस्थिति रही आयोजन में मुख्य अतिथि महंत डॉ रामसुंदर दास ने कहा कि लाखे जी का सहकारिता पत्रकारिता अधिवक्ता के क्षेत्र में विशेष योगदान रहा है व लोगों की समस्याओं को लेकर चिंतित रहा करते थे और निराकरण के लिए कार्य करते थे उनके द्वारा आम लोगों के लिए बचत के लिए बैंक की भी स्थापना की गई तथा स्वतंत्रता संग्राम आंदोलन में भाग लेकर देश को आजाद करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई वे आम जन मानस की बातों को पहुंचाने के लिए अखबार निकाला करते थे उन्होंने कहा कि यह विद्यालय उनके नाम से स्थापित किया गया है जो शिक्षा के क्षेत्र में गरीब और मध्यम वर्ग के बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर योगदान कर रहा है उन्होंने बताया कि किसी के सम्मान के प्राप्त करने से उसमें दोगुनी उत्साह का संचार होता है और अन्य प्रतिभाओं को प्रेरणा का अवसर देता है.पंडित वामन राव लाखे जी की 153 जयंती पर पत्रकारिता और शिक्षा के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान देने वालों का हुआ सम्मान इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार रामावतार तिवारी ने अपने उद्बोधन में कहा कि कार्यक्रम एक महत्वपूर्ण व्यक्ति की जयंती पर मनाया जा रहा है जो गौरवपूर्ण है उनका कहना था कि लाखे जी समाज के गरीब तबके के लिए विशेष तौर पर काम करते रहे हैं ऐसे दौर में जब माता-पिता की देखभाल की आवश्यकता होती है तब उन्होंने काम करके दिखाया है उनके व्यक्तित्व से दान देने की सीख मिलती है सहकारिता के क्षेत्र में पत्रकारिता के क्षेत्र में योगदान करते हुए समाज के लिए जीवन जीने का तरीका सिखलाया है शिक्षा को सबसे बड़ा अस्त्र और शस्त्र माना जाता है इसलिए यह विद्यालय उनके काम को आगे बढ़ा रहा है इसके लिए संचालन समिति धन्यवाद की पात्र है इस मौके पर शिक्षा प्रचारक समिति के अध्यक्ष श्री अजय तिवारी ने कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन के जनक पत्रकार शिक्षाविद और अधिवक्ता लाखे जी की जयंती सभी के लिए प्रेरणादाई है उन्होंने भूमि विकास बैंक की स्थापना की गरीबों के मुकदमे की लड़ाइयां लड़ी और पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्य करते हुए पत्र का प्रकाशन किया इसलिए उनके व्यक्तित्व कृतित्व को निरंतर याद किया जा रहा है आयोजन के अंत में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ देवाशीष मुखर्जी ने आभार प्रदर्शन करते हुए महाविद्यालय और विद्यालय की जानकारी को उपस्थित लोगों से साझा किया.पंडित वामन राव लाखे जी की 153 जयंती पर पत्रकारिता और शिक्षा के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान देने वालों का हुआ सम्मानस्कूल कि जिन प्रतिभाओं का सम्मान हुआ उसमें कुमारी जरीना बानो कुमारी चंचल सोनी कुमारी पूर्वा डॉली टांडी जोया तुम्हारी मिनी साहू कुमारी प्रियांशी मांडवी कुमारी तान्या कुमारी जानवी बारिक संतोषी अंजलि निषाद मान्य गोस्वामी निशा पंसारी छात्र-छात्रा को पुरस्कृत किया गया है.

Show More

Related Articles

Back to top button