हमर छत्तीसगढ़

रजत बंसल को अतिरिक्त प्रभार, रवि मित्तल PMO में नई भूमिका निभाएंगे

रायपुर। राज्य शासन ने प्रशासनिक स्तर पर महत्वपूर्ण बदलाव करते हुए रजत बंसल को मुख्यमंत्री सचिवालय में विशेष सचिव के पद पर नियुक्त किया है। इसके साथ ही उन्हें जनसंपर्क आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।वहीं, छत्तीसगढ़ कैडर के वरिष्ठ IAS अधिकारी रवि मित्तल को प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) में नई जिम्मेदारी मिलने के बाद उन्हें राज्य से रिलीव कर दिया गया है। रवि मित्तल अब केंद्र में डिप्टी सेक्रेटरी के रूप में अपनी सेवाएं देंगे।इस फेरबदल को प्रशासनिक मजबूती और कार्यक्षमता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Show More

Related Articles

Back to top button