मनोरंजन

‘आई फोन बांटे और बाकी की पी डाली दारू’, उर्फी ने कहां खर्च की ₹23 लाख प्राइज मनी

करण जौहर होस्टेड रियलिटी टीवी शो ‘द ट्रेटर्स’ की विजेता रहीं उर्फी जावेद से जब पूछा गया कि उन्होंने जीते हुए लाखों रुपये का क्या किया? तो एक्ट्रेस ने जवाब में कहा कि उन्होंने लोगों में आई फोन बांट दिए और बाकी पैसों की दारू पी गईं। उर्फी जावेद के साथ आधी प्राइज मनी शेयर करने वाली निकिता लूथर ने बताया कि उनके सारे पैसे तो ट्रेटर्स के लिए कपड़ों में ही बराबर हो गए। उर्फी जावेद और निकिता लूथर ने पहले सर्किल ऑफ शक में पूरव झा और फिर सुधांशु पांडे और हर्ष गुजराल को बाहर करके प्राइज मनी जीती थी। बता दें कि उर्फी जावेद ने आखिरी मौके पर पूरव और हर्ष की बातें सुनकर पूरा गेम पलट दिया था और ‘द ट्रेटर्स’ के पहले सीजन की विनर बन गईं।

जब उर्फी जावेद और निकिता लूथर के साथ बातचीत में अविनाश पाल ने पूछा कि पैसा जीता है उसका दोनों क्या करने वाले हो? तो जवाब में उर्फी जावेद ने कहा, “अरे हो गया वो खर्च। उसका कट कटाकर शायद 22-23 लाख रुपये मिला था।” उस पैसे का क्या किया पूछने पर उर्फी जावेद ने कहा, “मैंने तो 10-12 आई फोन खरीदकर लोगों को बांट दिए। गिफ्ट-विफ्ट कर दिए इधर-उधर मस्त। फैमिली-फ्रेंड्स और बाकी जानने वाले लोग हैं। बाकी सबकी दारू पी गई इधर-उधर जाकर।” उर्फी जावेद ने कहा कि उनके पास पैसा बचता ही नहीं है।

उर्फी जावेद ने कहा, “सच बताऊं मेरा मुंबई में घर होता अगर मैं ऐसी लापरवाह ना होती। ऐसा भी नहीं है कि कोई सोना-चांदी ले रही हूं या फिर कोई अच्छी चीज ले रही हूं। अब मुझे बोलते-बोलते इस बात का अहसास हो रहा है कि मैंने पैसे कहां उड़ा दिए मुझे पता ही नहीं चला।” वहीं जब पोकर प्लेयर निकिता से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मेरा तो सारा प्राइज मनी ट्रेटर्स के लिए खरीदे कपड़ों में ही खत्म हो गया। उर्फी जावेद और निकिता दोनों ही फिनाले में एक दूसरे के साथ मिलकर खेल रही थीं। उर्फी ने जहां हर्ष को भरोसे में लेकर पूरव को बाहर किया, वहीं निकिता को कॉन्फिडेंस में लेकर हर्ष को एलिमिनेट करवा दिया।

Show More

Related Articles

Back to top button