भारतमनोरंजन

क्या काजल अग्रवाल की हुई सड़क दुघर्टना में मौत? एक्ट्रेस ने बताया सच- मैं ठीक हूं

कई बार एक्टर्स को लेकर गलत अफवाह फैलाई जाती हैं। कई एक्टर्स की मौत की फेक खबरें भी वायरल होती हैं। अब हाल ही में काजल अग्रवाल को इस फेक खबर से गुजरना पड़ा। काजल को लेकर सोशल मीडिया पर ऐसी खबर फैल रही छी कि रोड एक्सीडेंट में उनका निधन हो गया है। इस खबर के वायरल होने के बाद एक्ट्रेस ने खुद सामने आकर सच बताया है।

सोमवार को काजल ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘मुझे सोशल मीडिया पर कुछ फालतू की खबरें सुनाई दी कि एक एक्सीडेंट पर मैं मारी गई। लेकिन यह सब सच नहीं है। भगवान की कृपा से मैं बिल्कुल ठीक हूं और आप सभी को यह बताना चाहती हूं कि मैं सेफ हूं। मैं आप सभी से रिक्वेस्ट करना चाहती हूं कि आप फालतू की अफवाह पर विश्वास ना करें। हम पॉजिटिविटी पर फोकस करते हैं।’

वैसे जब यह खबर वायरल हो रही थी तब ई टाइम्स ने उन्हें कॉन्टैक्ट करने की कोशिश की थी तो काजल ने कहा था कि वह फिलहाल बिजी हैं और जल्द कनेक्ट करेंगी।

काजल की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो वह लास्ट कन्नप्पा में नजर आई थीं। फिल्म में उनके साथ विष्णु मनचू, प्रभास, मोहन बाबू, मोहनलाल और अक्षय कुमार भी थे। इसके अलावा वह बॉलीवुड फिल्म सिकंदर में भी नजर आई थीं जिसमें सलमान खान और रश्मिका मंदाना लीड रोल में थे। अब काजल, कमल हासन की फिल्म इंडियन 3 में नजर आने वाली हैं।

ऐसा भी कहा जा रहा है कि नितेश तिवारी की फिल्म रामायण में वह मंदोदरी का किरदार निभाएंगी। फिल्म में रणबीर, राम का करिदार, सई पल्लवी, सीता और यश, रावण का किरदार निभाएंगे। रावण की पत्नी थीं मंदोदरी तो अब काजल, यश की ऑनस्क्रीन पत्नी का किरदार निभाएंगी।

Show More

Related Articles

Back to top button