पाक एक्ट्रेस हुमैरा असगर के घर से मिली डायरी, मौत से पहले 10 लोगों को भेजा था एक ही मैसेज

पाकिस्तानी एक्ट्रेस और मॉडल हुमैरा असगर की मौत का मामला इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। पुलिस ने एक्ट्रेस के घर से मिले फोन, आईपैड और लैपटॉप सहित उनके डिवाइसेस को अनलॉक कर दिया है। बताया जा रहा है कि जब पुलिस ने इन डिवाइसेस को खोलकर देखा तो उन्हें पता चला कि एक्ट्रेस ने अपनी मौत से कुछ समय पहले अपने भाई को भेजा था।
पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, हुमैरा की मौत के तीन दिन बाद उनके सारे इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेस बंद हो गए थे। जब पुलिस ने एक्ट्रेस के घर की तलाशी ली तो उन्हें वहां एक डायरी मिली जिसमें सारे इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेस के पासवर्ड लिखे हुए थे। पुलिस ने उस डायरी की मदद से डिवाइसेस को अनलॉक किया और जांच शुरू की।
पाकिस्तानी एंकर इकरार उल हसन ने बताया कि हुमैरा के फोन में 10 व्हाट्सएप मैसेज मिले, जो उन्होंने उनकी मौत से कुछ घंटे पहले भेजे थे। हैरान करने वाली बात ये है कि उन्होंने 10 अलग-अलग लोगों को व्हाट्सएप पर एक ही मैसेज भेजा था, “हेल्लो! मुझे आपसे बात करनी है।” इन 10 लोगों में उनके भाई भी शामिल थे, लेकिन अफसोस की बात ये है कि 10 लोगों में से किसी ने भी हुमैरा के मैसेज का जवाब नहीं दिया, न तब और न ही उसके बाद के नौ महीनों में।
हुमैरा असल में सिर्फ एक एक्ट्रेस ही नहीं थीं, थिएटर आर्टिस्ट, पेंटर, स्कल्प्टर और फिटनेस की दीवानी भी थीं। उनका इंस्टाग्राम भी इन्हीं बातों की गवाही देता है।



