हमर छत्तीसगढ़

 सुशासन तिहार 2026: राज्यभर में जनसमस्या निवारण शिविरों से आमजन को त्वरित राहत

रायपुर,  छत्तीसगढ़ में सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत राज्यभर में जनसमस्या निवारण शिविरों का प्रभावी संचालन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में शासन-प्रशासन गांव-गांव तक पहुंचकर आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित निराकरण सुनिश्चित कर रहा है। इन शिविरों के माध्यम से न केवल शिकायतों का समाधान हो रहा है, बल्कि विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ भी सीधे पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाया जा रहा है।

राज्यभर में जनसमस्या निवारण शिविरों से आमजन को त्वरित राहत

इसी कड़ी में बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के विकासखंड राजपुर के कोटडीह एवं कुसमी के चांदो में आयोजित शिविरों में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर अपनी समस्याएं दर्ज कराईं और समाधान प्राप्त किया। चांदो शिविर में सरगुजा सांसद श्री चिंतामणि महाराज एवं सामरी विधायक श्रीमती उद्देश्वरी पैंकरा विशेष रूप से उपस्थित रहीं।

शिविरों में स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, विद्युत, राजस्व सहित विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर सेवाएं प्रदान की गईं। मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा पोषण, बिजली सेवाओं और राजस्व मामलों से संबंधित जानकारी भी दी गई।

इस दौरान हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड, वय वंदन कार्ड एवं पोषण आहार का वितरण किया गया। साथ ही गर्भवती महिलाओं की गोद भराई एवं शिशुओं का अन्नप्राशन संस्कार भी संपन्न कराया गया।

आंकड़ों के अनुसार, विशेष अभियान के तहत 22 से 27 अप्रैल तक प्राप्त 2264 आवेदनों में से 536 का निराकरण किया जा चुका है। वहीं, चांदो एवं कोटडीह शिविरों में प्राप्त आवेदनों का भी त्वरित समाधान किया जा रहा है।सुशासन तिहार के तहत 7 मई को रामचंद्रपुर विकासखंड के तांबेश्वर नगर एवं वाड्रफनगर के गुडरू में भी जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किए जाएंगे, जहां नागरिक अपनी समस्याएं दर्ज कराकर योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकेंगे।

Show More

Related Articles

Back to top button