खेल जगत

कपिल बैंसला का कमाल, एशियन शूटिंग चैंपियनशिप में भारत को दिलाया स्वर्ण

कजाकिस्तान के श्यामकेंट में 16वीं एशियन चैंपियनशिप का आयोजन चल रहा है। इस दौरान भारत के कपिल बैंसला ने भारत का परचम लहराया है। हरियाणा राज्य के इस शूटर ने देश के लिए पहला गोल्ड हासिल किया। शूटिंग चैंपियनशिप में कपिल बैंसला ने 10 मीटर एयर पिस्टल में जूनियर फाइनल में 243.0 का स्कोर खड़ा कर खुद को शीर्ष में स्थापित किया। दूसरी तरफ 0.6 अंक से पीछे रहने के कारण उज्बेकिस्तान के इल्खोमबेक ओबिदजोनोव दूसरे स्थान पर रहे।

उज्बेकिस्तान के इल्खोम्बेक ने फाइनल में सबसे तेज शुरुआत की। कपिल उनका पीछा करते नजर आए। 15वें शॉट के बाद पहली बार कपिल ने इल्खोम्बेक को पीछाड़ा, लेकिन 20वें शॉट के बाद इल्खोम्बेक ने फिर बढ़त बना ली। आखिरी दो शॉट्स से पहले वह कपिल से एक अंक आगे थे।

विरोधी खिलाड़ी की गलता का उठाया फायदा

इसके बाद कपिल ने 10.8 और 10.6 का शानदार स्कोर किया, जबकि इल्खोम्बेक 23वें शॉट पर 10.4 और आखिरी शॉट पर 9.4 अंक हासिल कर सके। इल्खोम्बेक की इसी गलती का फायदा उठाते हुए कपिल ने खिताब अपने नाम कर लिया। इस फाइनल में तीन भारतीय शूटर पहुंचे थे। कपिल ने क्वालिफिकेशन में 579 प्वाइंट्स के साथ चौथा स्थान हासिल किया था, जबकि जोनाथन 582 प्वाइंट्स के साथ दूसरे स्थान पर रहे। इनके अलावा मुकेश नेलावली तीसरे पायदान पर थे। क्वालिफिकेशन में कोरियन खिलाड़ी किम डूयोन ने 582 प्वाइंट्स हासिल करते शीर्ष स्थान हासिल किया था।

कपिल और जोनाथन ने विजय तोमर के साथ मिलकर टीम इवेंट में रजत पदक जीता। भारतीय टीम ने कुल 1723 अंक बनाए। कोरिया ने 1734 अंकों के साथ गोल्ड अपने नाम किया, जबकि मेजबान कजाकिस्तान ने ब्रॉन्ज मेडल जीता। सीनियर मेंस फाइनल में भारत के इकलौते शूटर अनमोल जैन (155.1 प्वाइंट्स) छठे स्थान पर रहे, जबकि चीन के हू काई ने गोल्ड जीता।

वह टीम इवेंट में भी चीन के लिए गोल्ड जीतने वाले शूटर रहे। अनमोल ने आदित्य मालरा और सौरभ चौधरी के साथ मिलकर 1735 अंक के संयुक्त प्रयास से टीम इवेंट में सिल्वर जीता। दूसरे दिन मंगलवार को महिला और जूनियर महिला एयर पिस्टल फाइनल खेले जाएंगे।

Show More

Related Articles

Back to top button