मनोरंजन

विवादों में खूब रहीं धक-धक गर्ल, एक गाने पर लग चुका है अश्लीलता फैलाने का आरोप,

मुंबई: बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित 90 की दशक की टॉप एक्ट्रेसेस में एक हैं। उन्होंने अपनी शानदार एक्टिंग और डांस से इंडस्ट्री में एक अलग पहचान बनाई। सिर्फ इतना ही नहीं, वह ‘धक-धक’ गर्ल के नाम से घर-घर में मशहूर हो गईं वहीं एक्ट्रेस आज यानि 15 मई को अपना 58वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर चलिए उनके जीवन से जुड़े कुछ किस्से के बारे में जानते हैं…

दरअसल, कई ब्लॉकबस्टर फिल्में देने वाली माधुरी दीक्षित का विवादों से भी गहरा नाता रह चुका है। 1993 में रिलीज हुई फिल्म ‘खलनायक’ माधुरी दीक्षित के करियर की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक रही। संजय दत्त और जैकी श्रॉफ के साथ नजर आई इस फिल्म को सुभाष घई ने डायरेक्ट किया था। फिल्म का गाना ‘चोली के पीछे क्या है’ जबरदस्त हिट हुआ, लेकिन इसी गाने को लेकर जमकर विवाद भी हुआ। गाने पर अश्लीलता फैलाने का आरोप लगा, और कई संगठनों ने इसे बैन करने और फिल्म की रिलीज रोकने की मांग की। मामला कोर्ट तक पहुंचा, लेकिन कोर्ट ने इसे खारिज करते हुए कहा कि गाने में कोई आपत्तिजनक बात नहीं है।

इस गाने को अलका याग्निक और इला अरुण ने गाया था, बोल लिखे थे आनंद बख्शी ने और संगीत दिया था लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल ने। सरोज खान ने इसकी कोरियोग्राफी की थी। विवादों के बावजूद इस गाने के 90 लाख से ज्यादा कैसेट बिके थे और अलका याग्निक व इला अरुण को इसके लिए बेस्ट फीमेल प्लेबैक सिंगर का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला था।

संजय दत्त से रहा चुका है अफेयर
माधुरी दीक्षित का नाम एक समय अभिनेता संजय दत्त के साथ भी जोड़ा गया था। फिल्मी मैगजीन में दोनों के अफेयर की खबरें अक्सर छपती थीं। उस वक्त संजय दत्त की पहली पत्नी ऋचा शर्मा ब्रेन ट्यूमर से जूझ रही थीं और इलाज के लिए अमेरिका में थीं। ऋचा की बहन एना ने माधुरी पर उनके बहन का घर तोड़ने का आरोप लगाया था।

ऋचा ने एक इंटरव्यू में माधुरी को “शादीशुदा इंसान से रिश्ता रखने वाली महिला” कहा था। कहा जाता है कि संजय माधुरी से शादी करना चाहते थे, लेकिन 1993 के मुंबई बम ब्लास्ट के बाद जब संजय दत्त को गिरफ्तार किया गया, तो माधुरी ने उनसे सारे रिश्ते तोड़ लिए।

एक्ट्रेस की पर्सनल लाइफ 
माधुरी दीक्षित ने 1999 में अमेरिका में बसे भारतीय मूल के हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. श्रीराम नेने से शादी कर ली। इस शादी से उन्हें दो बेटे हुए। फिलहाल माधुरी एक खुशहाल पारिवारिक जीवन जी रही हैं और समय-समय पर फिल्मों और टीवी शो के जरिए दर्शकों से जुड़ी रहती हैं।

Show More

Related Articles

Back to top button