भारत

दिल्ली पुलिस ने किया आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, 9 गिरफ्तार

नई दिल्ली । दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई और मुंबई अंडरवर्ल्ड से जुड़े एक संदिग्ध आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से हथियार और विस्फोटक सामग्री भी बरामद की गई है। अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई लंबे समय से चल रही जांच और खुफिया सूचनाओं के आधार पर की गई। मॉड्यूल की गतिविधियों पर कुछ समय से नजर रखी जा रही थी, जिसके बाद समन्वित अभियान चलाकर इसके सदस्यों को गिरफ्तार किया गया। 

दिल्ली में महत्वपूर्ण प्रतिष्ठान थे संदिग्धों के निशाने पर

शुरुआती जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी कथित तौर पर पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई और मुंबई अंडरवर्ल्ड से जुड़े लोगों के इशारे पर काम कर रहे थे। उन्हें राष्ट्रीय राजधानी में महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों और सुरक्षा बलों के ठिकानों को निशाना बनाने का जिम्मा सौंपा गया था। पुलिस का कहना है कि आरोपी सार्वजनिक स्थानों और सुरक्षा प्रतिष्ठानों पर हमले की साजिश रच रहे थे।

फिलहाल गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर उनके पूरे नेटवर्क, अन्य सहयोगियों की पहचान और बरामद हथियारों व विस्फोटकों के स्रोत का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। दिल्ली पुलिस इस मामले में सीमा पार संबंधों, फंडिंग नेटवर्क और विदेश में बैठे संचालकों की भूमिका की भी जांच कर रही है।

इन जगहों पर हमले की रची थी साजिश
पुलिस पूछताछ में पता चला है कि संदिग्ध आरोपी पावर प्लांट, न्यूक्लियर प्लांट, बिजली घर, एयरपोर्ट, रेलेव स्टेशनों को निशाना बनाने की साजिश रच रहे थे। 

Show More

Related Articles

Back to top button