खेल जगत

‘आ आओ छोड़ देता हूं तुमको’, फीजियो से रोहित शर्मा की बातचीत का क्लिप वायरल

नई दिल्ली. भारतीय टीम में कुछ खिलाड़ी फिटनेस की मिसाल रहे हैं। मौजूदा दौर की बात करें तो विराट कोहली, रविंद्र जडेजा जैसे खिलाड़ी उम्रदराज होने के बावजूद फिटनेस के मामले में किसी भी युवा खिलाड़ी पर भारी पड़ेंगे। लेकिन रोहित शर्मा के साथ ऐसा नहीं है। वह कभी भी फिटनेस के लिए नहीं जाने गए लेकिन हिटमैन ने अपने करियर की सांझ पर सबको चौंका दिया है। वह अपने शुरुआती दिनों की तरह फिट नजर आ रहे हैं।

अभी उन्होंने बेंगलुरु में बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सिलेंस में फिटनेस टेस्ट दिया है। वहां से लौटने के बाद मुंबई एयरपोर्ट पर उनका एक अलग ही अंदाज दिखा जिसमें वह टीम के फीजियो अमित दुबे से कहते दिख रहे हैं कि आओ छोड़ देता हूं तुमको। उनका ये वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल है।

वायरल वीडियो में रोहित शर्मा मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर दिख रहे हैं। यह तबका है जब वह बेंगलुरु में फिटनेस टेस्ट देकर मुंबई लौटे थे। वीडियो में वह टीम इंडिया के फीजियो अमित दुबे के साथ हंसी मजाक करते दिख रहे हैं। वह कह रहे हैं, ‘आ जाओ छोड़ देता हूं तुमको।’ यानी वह दुबे को ड्रॉप करने की पेशकश कर रहे हैं। इस हल्के-फुल्के क्षण का वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर फैंस का ध्यान खींच रहा है।

रोहित शर्मा के साथ-साथ स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने भी बेंगलुरु में अपना-अपना फिटनेस टेस्ट दिया है।

38 साल के रोहित शर्मा टी20 और टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। इंटरनेशनल क्रिकेट में अब उनका फोकस सिर्फ वनडे पर है। उनकी नजर 2027 में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप तक खेलने पर है। वह आखिरी बार आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस की तरफ से खेलते नजर आए थे।

वाइट बॉल क्रिकेट की बात करें तो वह आखिरी बार इस साल 9 मार्च को दुबई में न्यूजीलैंड के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में नजर आए थे। उस मैच में उन्होंने 83 गेंदों में 76 रनों की शानदार मैच जिताऊ पारी खेली थी। वह प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए थे।

Show More

Related Articles

Back to top button