चुनाव में बम्पर जीत के लिए CM साय ने माना जनता का आभार, दिया कार्यकर्ताओं को धन्यवाद

रायपुरः छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नगरीय निकाय चुनाव में बीजेपी की जीत पर प्रदेश की जनता का आभार जताया है। मुख्यमंत्री ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए कहा कि यह राज्य की कार्यकर्ताओं और संगठन के नताओं की जीत है क्योंकि कार्यकर्ताओं ने डबल इंजन की सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाया। देखिए सीएम ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में क्या लिखाः-
“प्रदेश के नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा ऐतिहासिक जीत की ओर अग्रसर है। इस अभूतपूर्व जनादेश के लिए प्रदेश के मतदाताओं का आभार। भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ताओं ने जिस तरह डबल इंजन सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाया, जिस तरह संगठन ने कुशल रणनीति के तहत इस चुनाव में भी भागीदारी की यह निर्णायक बढ़त उसी की है। भाजपा सरकार के कार्यों से जो जन विश्वास बढ़ा, वह जनादेश में बदलता दिख रहा है। हम और अधिक उत्साह के साथ जनाआकांक्षाओं पर खरा उतरने परिश्रम की पराकाष्ठा करेंगे। पुनः आभार।”