भारतमनोरंजन

CM फडणवीस का मनोबल कमजोर, नागपुर हिंसा के लिए फिल्म ‘छावा’ की ले रहे आड़: शिवसेना

मुंबई. शिवसेना ने बृहस्पतिवार को कहा कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने नागपुर दंगों का ठीकरा फिल्म ‘छावा’ पर फोड़ा है जो उनका ‘मनोबल कमजोर’ होने का संकेत देता है। पार्टी के मुखपत्र ‘सामना’ के संपादकीय में व्यंग्यात्मक लहजे में पूछा गया कि क्या भाजपा नीत सरकार सोमवार की घटना को लेकर फिल्म के अभिनेताओं, निर्देशक और निर्माताओं के खिलाफ मामला दर्ज करने की योजना बना रही है। इसमें कहा गया कि ऐतिहासिक फिल्म के अंत में मुगल सम्राट औरंगजेब के आदेश पर मराठा राज्य के दूसरे शासक छत्रपति संभाजी महाराज की बर्बर हत्या को दिखाया गया है, जिसने भावनाओं को भड़का दिया।

संपादकीय में कहा गया है, नागपुर दंगों का ठीकरा ‘छावा’ फिल्म पर फोड़ना देवेन्द्र फडणवीस के कमजोर मनोबल का संकेत देता है। दरअसल, मंगलवार को फडणवीस ने कहा था कि फिल्म में मराठा राजा की सच्ची कहानी पेश की गई है और इसे देखने के बाद लोग 17वीं सदी के शासक औरंगजेब के प्रति बड़े पैमाने पर अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं।

Show More

Related Articles

Back to top button