हमर छत्तीसगढ़

गुरु गोविंद सिंह वार्ड-29 में स्वच्छता अभियान आयोजित

गुरु गोविंद सिंह वार्ड-29 अंतर्गत काली नगर, मस्जिद क्षेत्र एवं सरस्वती नगर में स्वच्छ भारत अभियान के तहत व्यापक “स्वच्छता अभियान” चलाया गया। इस अभियान का उद्देश्य क्षेत्रवासियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना तथा ठोस कचरा प्रबंधन के नियमों का पालन सुनिश्चित करना रहा।

अभियान के दौरान रामकी एवं नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी, स्वच्छता दीदी एवं सफाई मित्रों की पूरी टीम ने घर-घर जाकर नागरिकों को जागरूक किया। लोगों को विशेष रूप से घर का कचरा नालियों में नहीं डालने, गीला और सूखा कचरा अलग-अलग रखने तथा निर्धारित कचरा गाड़ी में ही कचरा देने के लिए प्रेरित किया गया।

साथ ही नालियों में कूड़ा-कचरा डालने वाले व्यक्तियों को समझाइश दी गई कि ऐसा करने से जल निकासी व्यवस्था प्रभावित होती है और बीमारियों का खतरा बढ़ता है। प्रशासन द्वारा यह भी स्पष्ट किया गया कि सीसीटीवी कैमरों की निगरानी के माध्यम से नालियों में कचरा फेंकते पाए जाने वालों पर चालानी कार्यवाही की जाएगी।

इस अवसर पर राहुल सैनिक जी, श्रीकांत रेड्डी जी, श्री रितेश ठाकुर जी, श्री प्रवीण चंद्राकर जी, श्री झानेंद्र साहू जी, श्रीमती सोनबती साहू जी, श्रीमती सपना डे जी, श्रीमती कोनिका हालदार, श्रीमती गोदावरी जी सहित स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और अभियान को सफल बनाने में सक्रिय सहयोग प्रदान किया।

वार्डवासियों से अपील की गई कि वे स्वच्छता बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें तथा अपने क्षेत्र को स्वच्छ, स्वस्थ और सुंदर बनाने में भागीदारी निभाएं।

Show More

Related Articles

Back to top button