हमर छत्तीसगढ़

कलेक्टर रायपुर खनिज विभाग द्वारा रात्रिकालीन भ्रमण के दौरान कुल 13 वाहन अवैध परिवहन करते पकड़ी गयी

कलेक्टर रायपुर के निर्देश पर श्री राजेश मालवे उप संचालक (खनिज प्रशासन) के कुशल मार्गदर्शन में दिनांक 9 & 10 अप्रैल 2026 को अवैध उत्खनन/परिवहन/भंडारण कार्यवाही क्रम में रात्रिकालीन भ्रमण दौरान कुल 13 वाहनों (12 रेत तथा 1 फर्सीपत्थर ) को मय खनिज जब्त कर संबंधित थाने खरोरा ,आरंग , नवापारा गोबरा & माना के सुपुर्द की गई है!
अवैध परिवहन करने वाले वाहन मालिकों में मनीष साहू पारागांव,गोल्डी सिंहा फिंगेश्वर,नागेश्वर साहू,बसर खान आहीवारा,बंटी साहू टिकरापारा रायपुर,पूर्णानंद साहू नवागांव नवापारा,भगवती ट्रेडर्स मेघा धमतरी,रौनक जैन लालपुर रायपुर,कंवलजीत सिंह कवर्धा,तेजराम वर्मा सिमगा,पंकज यदु कोटा तिल्दा,हंसूराम साहू सहसपुर लोहारा & हरीश निर्मलकर बिरकोनी महासमुंद प्रमुख है।
उक्त कार्यवाही के कुछ दिन पूर्व ही लगभग 15 वाहनों(9रेत,3चुनापत्थर,2मिट्टी,1मुरूम) पर खनिज परिवहन जांच दौरान बिना रॉयल्टी पर्ची पाए जाने पर समझौता राशि जमा कराया गया।
विगत एक सप्ताह के दौरान कुल 28 वाहनों पर कार्यवाही कर लगभग 8 लाख की समझौता (अर्थदंड राशि) राशि जमा करा दी जायेगी,साथ ही दिनांक 3अप्रैल 2026 को 3 अवैध रेत भंडारण की जांच ग्राम प्रमुख,सरपंच,उपसरपंच और कोटवार के समक्ष किया जाकर ग्राम डंगनिया जौदी जौदा में अवैध भंडारणकर्ता अजय साहू डंगनिया, लखना कोलियारी में किशन यादव & जौदी जौदा में त्रिलोकी साहू को नोटिस जारी कर जवाब प्रस्तुत करने हेतु निर्देशित किया गया है।जवाब प्रस्तुत नहीं किए जाने अथवा जवाब समाधानकरक नहीं पाए जाने पर नियमानुसार अग्रिम कार्यवाही की जावेगी।
विगत मार्च माह में भी शिकायत प्राप्त होते ही ईट भट्टो की जांचकर 11 भट्ठा मालिकों को ईट भट्ठा तत्काल प्रभाव से हटाने हेतु निर्देशित किया गया है
अत: खनिज विभाग रायपुर द्वारा लगातार अवैध उत्खनन/परिवहन/ भंडारण & अवैध खदान, क्रेशर संचालन पाए जाने पर सख्ती से कार्यवाही की जा रही है तथा भविष्य में भी विभाग की कार्यवाही लगातार आगे भी जारी रहेगी।
उक्त कार्यवाही में प्रभारी खनिज निरीक्षक श्री रघुनाथ भारद्वाज,खनिज सिपाही श्री जितेंद्र केसरवानी,रिजवान,लिलेश्वर मानिकपुरी,रामकुमार वर्मा तथा पायलट श्री छबिलाल साहू का विशेष योगदान रहा।

Show More

Related Articles

Back to top button