हमर छत्तीसगढ़
मंत्रालय में पदस्थ चार विभागीय अधिकारी हुए पदोन्नत

रायपुर। मंत्रालय में पदस्थ चार विभागीय अधिकारियों को पदोन्नत किया गया है और इनके वेतन मूल विभाग से ही आहरित होगा। सामान्य प्रशासन विभाग से जारी आदेश के अनुसार मंत्रालय में पदस्थ अपर विकास आयुक्त (संयुक्त सचिव) अशोक चौबे को पदेन अपर सचिव घोषित किया गया है। इसी तरह से राज्य वित्त सेवा की उप सचिव श्रद्धा त्रिवेदी को संयुक्त सचिव, इंद्रप्रकाश रात्रे अवर सचिव को उप सचिव और निखिल अग्रवाल ओएसडी से अवर सचिव बनाया गया है।



