हमर छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री ने बस्तर ओलम्पिक के शुभंकर से हाथ मिलाकर दी बधाई

जगदलपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जगदलपुर प्रवास के दौरान सर्किट हाउस में बस्तर ओलम्पिक 2025 के शुभंकर से हाथ मिलाकर बधाई दी और बस्तर ओलम्पिक के सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दी। इस दौरान उप मुख्यमंत्री द्वय विजय शर्मा एवं अरुण साव, सांसद बस्तर महेश कश्यप, विधायक जगदलपुर किरण देव, विधायक चित्रकोट विनायक गोयल, विधायक दंतेवाड़ा चैतराम अटामी, छत्तीसगढ़ ब्रेवरेज कारपोरेशन के अध्यक्ष श्रीनिवास राव मद्दी सहित अन्य जनप्रतिनिधी और कमिश्नर बस्तर डोमन सिंह, पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी, कलेक्टर हरिस एस, पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Show More

Related Articles

Back to top button