भारतहमर छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ की बारिश ने गड़चिरोली में मचाया हाहाकार, पर्लकोटा नदी उफनी, भामरागड़ में आयी बाढ़

गड़चिरोली जिले की आखिरी छोर पर बसी भामरागड़ तहसील से सटे छत्तीसगढ़ राज्य में हुई मूसलाधार बारिश के चलते भामरागड़ परिसर में बहने वाली पर्लकोटा, इंद्रावती और पामूलगोत्म नदियों में बाढ़ की स्थिति निर्माण हो गयी है। ऐसे में भामरागड़ तहसील मुख्यालय समीपस्थ बहने वाली पर्लकोटा नदी में बाढ़ की स्थिति निर्माण होने के कारण भामरागड़ तहसील मुख्यालय समेत 100 गांवों का फिर एक बार जिला मुख्यालय से संपर्क टूट गया है।

बाढ़ का पानी भामरागड़ शहर में घुसकर करीब 30 से 35 दुकानों में घुस गया। विशेषत: बाढ़ की संभावना के मद्देनजर रात के समय तहसील प्रशासन के व्यापारियों को सुरक्षित स्थल पर स्थनांतरित किए जाने के कारण नुकसान नहीं हुआ है।

भामरागड़ तहसील मुख्यालय समीपस्थ बहने वाली पर्लकोटा नदी के पुलिया की ऊंचाई काफी कम होने के कारण प्रति वर्ष बारिश के दिनों में भामरागड़ पर अनेक बार बाढ़ का संकट करना पड़ता है। विशेषत: नये पुलिया का कार्य पिछले तीन वर्षों से शुरू होकर भी कार्य की गति काफी धीमी होने से भामरागड़ तहसीलवासियों को बाढ़ स्थिति का सामना करना पड़ रहा है।

5वीं बार बाढ़ की स्थिति निर्माण

इस वर्ष करीब 5 बार भामरागड़ में बाढ़ की स्थिति निर्माण हो गयी थी। ऐसे में अब पड़ोसी छत्तीसगढ़ राज्य में हुई मूसलाधार बारिश के चलते भामरागड़ परिसर में बहने वाली पर्लकोटा, इंद्रावती और पामूलगौतम इन नदियों में बाढ़ की स्थिति निर्माण हो गयी है।

ऐसे में रात के समय बाढ़ की संभावना के मद्देनजर तहसील प्रशासन ने भामरागड़ के बाजार लाइन स्थित व्यवसायी और उसकी सामग्री को सुरक्षित जगह पर पहुंचाया था। बाढ़ का पानी भामरागड़ शहर में घुसकर बाजार लाइन के करीब 30 से 35 दुकान पानी में समा गये है।

इधर पर्लकोटा नदी पर बाढ़ की स्थिति निर्माण होने के कारण भामरागड़ तहसील मुख्यालय समेत करीब 100 गांवों का छटी बार जिला मुख्यालय से संपर्क टूट गया है।

Show More

Related Articles

Back to top button