हमर छत्तीसगढ़

नक्सलमुक्त छत्तीसगढ़ – छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर गांड़ा महिला महामंच ने किया शहीदों को नमन,

  • छत्तीसगढ़ में एक नए युग की शुरुआत – सावित्री

 रायपुर, छत्तीसगढ़। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह जी द्वारा नक्सलवाद के खात्मे हेतु निर्धारित समयसीमा 31 मार्च 2026 के अनुरूप देश को नक्सलमुक्त घोषित किया जाना भारत, विशेषकर छत्तीसगढ़ राज्य के लिए एक ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण क्षण है। छत्तीसगढ़, जो कभी शांति का टापू कहलाता था, लंबे समय तक नक्सलवाद की समस्या से प्रभावित रहा।

इस चुनौती के कारण राज्य के विकास की गति प्रभावित हुई, विशेषकर बस्तर अंचल में किंतु आज नक्सलवाद पर निर्णायक जीत के साथ छत्तीसगढ़ एक नए युग में प्रवेश कर रहा है, जहां विकास, शांति और समृद्धि के नए द्वार खुलेंगे। इसी ऐतिहासिक अवसर पर सामाजिक संस्था गांड़ा महिला महामंच की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती सावित्री जगत के नेतृत्व में राजधानी रायपुर स्थित छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर वीर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में उपस्थित सभी ने देश की सुरक्षा में अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर जवानों को भावभीनी श्रद्धांजलि देते हुए उन्हें नमन किया।

श्रीमती सावित्री जगत ने अपने संदेश में कहा कि नक्सलवाद के खिलाफ यह जीत केवल सरकार या सुरक्षा बलों की नहीं बल्कि पूरे देश की एकजुटता और संकल्प का परिणाम है। उन्होंने कहा कि जिन वीर जवानों ने देश की सुरक्षा और शांति के लिए अपने प्राणों की आहुति दी, उनका बलिदान सदैव स्मरणीय रहेगा और आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा।

उन्होंने आगे कहा कि अब समय आ गया है कि छत्तीसगढ़, विशेषकर बस्तर क्षेत्र, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और आधारभूत संरचना के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़े। अंत में उत्कल गांड़ा महिला महामंच, श्रीमती सावित्री जगत ने देश के नेतृत्व प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी , केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, छत्तीसगढ़ के गृह मंत्री श्री विजय शर्मा जी और सुरक्षा बलों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपलब्धि भारत के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज की जाएगी।

वीर जवान शहीदों को दीप प्रज्वलित कर श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में प्रमुख रूप से गांड़ा महिला महामंच की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती सावित्री जगत, पूर्व भाजपा प्रदेश मंत्री किशोर महानंद, भाजपा प्रदेश अनुसूचित जाति मोर्चा उपाध्यक्ष बसंत बाग, दयालु गांड़ा, श्रीमती हेमा सागर, प्रीति सुधा दीप, कल्पना सोना, माधुरी महानंद आदि उपस्थित थे।

Show More

Related Articles

Back to top button