हमर छत्तीसगढ़

सीजी व्यापम ने खोला रिफंड का नया रास्ता, प्रोफाइल अपडेट कर वापस पाएं परीक्षा शुल्क

रायपुर: छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल (सीजी व्यापम) ने परीक्षा शुल्क रिफंड का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों को राहत देते हुए उनके प्रोफाइल में नया ऑनलाइन लिंक उपलब्ध कराया है। जिन उम्मीदवारों का शुल्क तकनीकी कारणों से वापस नहीं हो सका था, वे अब अपने बैंक खाते की सही जानकारी अपडेट कर सकते हैं। बैंक विवरण का सत्यापन होने के बाद लंबित रिफंड राशि संबंधित खाते में भेज दी जाएगी।

मंडल के अनुसार, परीक्षा शुल्क ऑनलाइन पेमेंट गेटवे के माध्यम से लिया और वापस किया जाता है। लेकिन कई मामलों में ट्रांजेक्शन की समय-सीमा समाप्त होने या बैंक संबंधी तकनीकी समस्याओं के कारण रिफंड नहीं हो पाया।

ऐसे अभ्यर्थी सीजी व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन कर प्रोफाइल में उपलब्ध नए लिंक के जरिए बैंक खाता नंबर, आईएफएससी कोड और अन्य आवश्यक जानकारी अपडेट करें। सत्यापन पूरा होने के बाद रिफंड उनके खाते में जमा कर दिया जाएगा।

मंडल ने यह भी स्पष्ट किया है कि यदि आवेदन के समय भुगतान किसी साइबर कैफे संचालक के बैंक खाते या यूपीआई से किया गया था, तो रिफंड उसी खाते में जा सकता है। इसलिए बैंक विवरण अपडेट करते समय पूरी सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

Show More

Related Articles

Back to top button