CG : बोरियों में मिली 2 लाशें, युवक के सिर पर गहरे चोट के युवक के सिर पर गहरे चोट के निशान

छत्तीसगढ़ के रायपुर और बिलासपुर में बोरियों में 2 लाशें मिली है। रायपुर के खमतराई थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह युवक की लाश पड़ी हुई थी। मृतक की पहचान रामा माड़ेक के रूप में हुई है। वह उरला स्थित RR इस्पात में काम करता था। वहीं बिलासपुर जिले के शिवटिकरी गांव में रविवार दोपहर नदी किनारे महिला की लाश मिली। महिला का शव 4 से 5 दिन पुराना बताया जा रहा है। लाश बोरी के अंदर पत्थर और तार से बंधी हुई थी। महिला की पहचान नहीं हो पाई है। दोनों ही मामलों में पुलिस जांच में जुटी हुई है।
रायपुर के उरला क्षेत्र में मेटल पार्क के पास सोमवार सुबह स्थानीय लोगों ने एक बोरी में लाश देखी। लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद किया। प्रारंभिक जांच में मृतक के सिर पर गहरी चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे आशंका जताई जा रही है कि पत्थर से सिर कुचलकर हत्या की गई होगी।
युवक की पहचान रामा माड़ेक (उम्र 25 से 30 साल) के रूप में हुई है, जो उरला स्थित RR इस्पात में काम करता था। पुलिस के अनुसार हत्या के बाद लाश को बोरी में छिपाया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए SSP, CSP समेत FSL की टीमें मौके पर पहुंची। यह पूरा मामला खमतराई थाना क्षेत्र का है।



