मनोरंजनस्वास्थ्य

शेफाली जरीवाला के निधन से सेलेब्स को लगा बड़ा झटका

शेफाली जरीवाला के निधन ने सबको बड़ा झटका दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक दिल का दौरा पड़ने से शेफाली का निधन हो गया है। एक्ट्रेस के निधन से टीवी स्टार्स भी काफी दुखी हैं और सभी ने सोशल मीडिया पर शेफाली को श्रद्धांजलि दी है। एक तरफ जहां कई सेलेब्स उन्हें मिस कर रहे हैं तो वहीं हिमांशी खुराना ने यह तक कह दिया कि बिग बॉस शापित है।
सेलेब्स के पोस्ट

मीका ने लिखा, ‘मैं काफी हैरान हूं और दिल काफी भारी हो गया है। हमारी प्यारी स्टार और मेरी दोस्त शेफाली जरीवाला हमें छोड़कर चली गई है। अब भी विश्वास नहीं हो रहा है। आपकी स्माइल हमेशा याद रहेगी। आम शांति।’

हिमांशी खुराना ने लिखा, ‘बिग बॉस, मुझे लगता है वो जगह ही शापित है।’

काम्या पंजाबी ने लिखा, ‘मैं इस न्यूज से नहीं उबर पा रही हूं, मेरा दिल टूट गया है।’
हिमांशी खुराना पोस्ट

ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन ने पोस्ट किया, शेफाली जरीवाला अब हमारे बीच नहीं रही हैं। वह बहुत जल्द हमें छोड़कर चली गई हैं। यकीन ही नहीं हो पा रहा कि वह अब नहीं रहीं। उनकी आत्मा को शांति मिले और भगवान उनके परिवार को ऐसे मुश्किल समय में हिम्मत दें।

अली गोनी ने लिखा, शेफाली जरीवाला के निधन की खबर सुनकर काफी हैरान हूं। जिंदगी का कोई भरोसा नहीं, भगवान उनकी आत्मा को शांति दें।

वहीं कीकू शारदा ने लिखा, यह काफी शॉकिंग है। उनके साथ कुछ वेब शोज में काम कर चुका हैं। वह खुलकर जीने वाली महिला में से एक थीं। हम आपको बहुत मिस करेंगे शेफाली, आप काफी खूबसूरत इंसान थीं।
पराग लेकर आए थे अस्पताल

बता दें कि शुक्रवार देर रात को शेफाली के पति पराग उन्हें अस्पताल लेकर गए थे। पीटीआई से बात करते हुए अस्पताल के एक सोर्स ने कहा, शेफाली को शुक्रवार रात 11.15 बजे अस्पताल लाया गया। डॉक्टर जो उस वक्त अस्पताल में मौजूद थे, उन्होंने एक्ट्रेस को मृत घोषित किया।

Show More

Related Articles

Back to top button