ब्रांड गुरु संजय अरोरा ने बताया कैसे करें ब्रांड मैनेजमेंट
रायपुर। ये तो तय है कि आज के प्रतिस्पर्धी समय में बगैर ब्रांड मैनेजमेंट के आप बाजार में टिक नहीं सकते। सालों साल पुरानी कोका कोला और टाटा भी आज अपने ब्रांड मैनेजमेंट के कारण बाजार में उतने ही लोकप्रिय हैं जैसे पहले हुआ करते थे भले ही कई समकक्ष कंपनियां वही प्रोडक्ट बाजार में लेकर आ चुके हैं। आज हर छोटी बड़ी कंपनियां हो उसकी ब्रांडिंग करने का जिम्मा आप जैसे एडवर्टाइंजिंग एजेंसी के भरोसे टिका हुआ है इसलिए आपको भी यह जानना जरूरी है कि समय के साथ कैसे चले। आधुनिकता के दौर में हर दिन क्या हर घंटे मार्केटिंग का नया फंडा आ जाता है। नागपुर से आए प्रसिद्ध वक्ता और ब्रांड गुरु संजय अरोरा ने कई सारे बातें बतायी कि किस प्रकार बेहतर ब्रांड मैनेजमेंट न केवल आप बल्कि आपके क्लाइंट को फायदा हो सकता है। एडवरटाइजिंग एजेंसी एसोसिएशन ऑफ छत्तीसगढ़ द्वारा होटल सयाजी में -ब्रांड मैनेजमेंट- पर रविवार को एक सेमिनार आयोजित किया गया। नागपुर के डॉ. संजय अरोरा ने ब्रांडिंग की गहराई समझाते हुए बताया कि ब्रांड सिर्फ उसकी विज़ुअल आइडेंटिटी तक सीमित नहीं, बल्कि उसकी असली ताकत उसके इंटैन्जिबल और परसीव्ड वैल्यू में होती है। उन्होंने कई उदाहरणों से समझाया कि कैसे बड़ी कंपनियां अपने ब्रांड के दम पर मार्केट में टिकती हैं—जैसे साधारण नमक टाटा के नाम से 25 रुपए में बिकता है, जबकि कैच कंपनी 100 ग्राम नमक 25 रुपए में बेचती है। डॉ. अरोरा ने कोका कोला का उदाहरण देते हुए बताया कि यह ब्रांड पिछले 130 साल से नंबर 1 है, फिर भी लगातार ब्रांडिंग और एडवरटाइजिंग पर फोकस करता है। उन्होंने ब्रांडिंग एक्टिविटीज़ प्लान करने के लिए एक छोटा सा फ्रेमवर्क भी प्रस्तुत किया, जिससे उपस्थित लोग अपने क्लाइंट्स के लिए ब्रांड की ताकत बना सकें। सेमीनार में प्रिंट मीडिया, होर्डिंग, डिजिटल, एफएम, मार्केटिंग, और एमबीए के छात्र शामिल हुए। एसोसिएशन के अध्यक्ष ओंकार सिंह ने आयोजन में सहभागिता के लिए सभी का धन्यवाद किया और कहा कि भविष्य में भी उनका एसोसिएशन इस प्रकार का कार्यक्रम करेगा। मंच संचालन दीपक जैन और मनीष राज्यवर्धन ने किया। कार्यक्रम में शिवाजी मंधानी, अजय जैन, अफसर खान, अतुल जैन, पंकज टावरी, राजेश दुग्गड़, ऋषभ पारेख, पंकज गुप्ता, प्रबोध जैन सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे। ब्रांड गुरु से सवाल जवाब का भी सेशन रहा जिसमें कई नई जानकारियां भी मिली। सभी ने आयोजन की प्रशंसा की। आखिर में ब्रांड गुरु को स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया।



