हमर छत्तीसगढ़

दोपहिया वाहनों से टोल वसूली का फैसला तत्काल वापस लिया जाए – कन्हैया

रायपुर । छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री कन्हैया अग्रवाल ने 15 जुलाई से देश भर में दो पहिया वाहनों (मोटरसाइकिल स्कूटर) से टोल टैक्स वसूली किए जाने के फैसले की तीव्र आलोचना करते हुए कहा कि यह फैसला निम्न वर्ग ,निम्न मध्यमवर्गीय वर्ग के हितों पर कुठाराघात है ।  सरकार के फैसले से देश के नौजवानों बेरोजगारों और निम्न मध्यमवर्गीय लोगों की कमर टूटेगी । श्री अग्रवाल ने कहा कि सरकार को अपना फैसला तत्काल वापस लेना चाहिए । सरकार यह फैसला वापस नहीं लगी तो पूरे प्रदेश में इसका कड़ा विरोध किया जाएगा  एनएचएटी के दफ्तर सहित टोल नाका में सरकार के निर्णय के विरुद्ध प्रदर्शन किया जाएगा ।  

Show More

Related Articles

Back to top button