हमर छत्तीसगढ़
भाजयुमो अध्यक्ष आज करेंगे शक्ति प्रदर्शन

भारतीय युवा मोर्चा (भाजयुमो) के अध्यक्ष राहुल टिकरिहा राजधानी रायपुर में आज शक्ति प्रदर्शन करेंगे। साथ ही भाजयुमो अध्यक्ष आज कार्यभार संभालेंगे। ऐसे में उनके सम्मान में कार्यकर्ताओं ने बाइक रैली का आयोजन किया है। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष किरणसिंह देव, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय और मोर्चों के सभी पूर्व अध्यक्ष मौजूद रहेंगे। भाजपा प्रदेश कार्यालय (कुशाभाऊ ठाकरे परिसर) में पदाधिकारियों के लिए समारोह का आयोजन किया जाएगा।



