हमर छत्तीसगढ़
रायपुर में कांग्रेस पार्टी को बड़ा राजनीतिक झटका : पांच पार्षदों ने एक साथ पार्टी से दिया इस्तीफा

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कांग्रेस पार्टी को बड़ा राजनीतिक झटका लगा है। रायपुर नगर निगम में नए नेता प्रतिपक्ष के रूप में आकाश तिवारी की नियुक्ति को लेकर पार्टी के भीतर घमासान मच गया है। विरोध इतना बढ़ गया कि कांग्रेस के पांच पार्षदों ने एक साथ पार्टी से इस्तीफा दे दिया।

बता दें कि नगर निगम में कांग्रेस के कुल आठ ही पार्षद थे, जिसमें से 5 ने इस्तीफा दे दिया है। ऐसे में अब सिर्फ तीन ही पार्षद बचेंगे।
इस्तीफा देने वालों में पूर्व नेता प्रतिपक्ष भी शामिल
पार्टी छोड़ने वालों में पूर्व नेता प्रतिपक्ष संदीप साहू , जयश्री नायक, रेणु साहू , दीप साहू और रोनिता प्रकाश जगत शामिल हैं। इन सभी ने आकाश तिवारी की नियुक्ति को गलत ठहराते हुए यह कदम उठाया।



