खेल जगतभारत

अफगानिस्तान क्रिकेट को बड़ा झटका, हश्मतुल्लाह शाहिदी ने छोड़ी कप्तानी; सामने आई ये बड़ी वजह

अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के अनुभवी बल्लेबाज हश्मतुल्लाह शाहिदी ने वनडे टीम की कप्तानी से फौरन इस्तीफा दे दिया है। इसके साथ ही उनके साढ़े चार साल लंबे कप्तानी कार्यकाल का अंत हो गया। 31 वर्षीय शाहिदी ने जनवरी 2022 में पहली बार वनडे टीम की कमान संभाली थी, जबकि कप्तान के तौर पर उनका आखिरी मुकाबला जून 2026 में भारत के खिलाफ खेला गया।

क्या है वजह?

उन्होंने साफ तौर पर कहा कि मैं अपने निजी फैसले से अपनी टीम की कप्तानी छोड़ रहा हूं। उन्होंने अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (ACB) के मैनेजमेंट, कोच और खिलाड़ियों का शुक्रिया अदा किया कि वे उनके साढ़े चार साल के कार्यकाल में उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहे। उन्होंने साफ किया कि वो क्रिकेट से रिटायर नहीं हो रहे हैं। वो वनडे टीम में सिर्फ एक खास बल्लेबाज के तौर पर सिलेक्शन के लिए उपलब्ध रहेंगे।

55 वनडे मैचों में संभाली टीम की जिम्मेदारी

शाहिदी ने कुल 55 वनडे मुकाबलों में अफगानिस्तान की कप्तानी की। इस दौरान उन्होंने टीम को कई बड़े आईसीसी टूर्नामेंटों में नेतृत्व दिया, जिनमें एशिया कप 2023, आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 और चैंपियंस ट्रॉफी 2025 शामिल हैं।

हश्मतुल्लाह शाहिदी की कप्तानी का सबसे यादगार प्रदर्शन वनडे वर्ल्ड कप 2023 में देखने को मिला। अफगानिस्तान ने टूर्नामेंट में इंग्लैंड, पाकिस्तान, श्रीलंका और नीदरलैंड जैसी मजबूत टीमों को हराकर इतिहास रचा था।

चैंपियंस ट्रॉफी में भी दिखाया दम

दुबई में खेली गई चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भी अफगानिस्तान ने शानदार प्रदर्शन किया। हालांकि सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को उस समय झटका लगा, जब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उनका अहम मुकाबला बारिश के कारण रह गया।

द्विपक्षीय सीरीज में भी मिली बड़ी सफलताएं

शाहिदी की कप्तानी में अफगानिस्तान ने द्विपक्षीय वनडे सीरीज में भी लगातार अच्छा प्रदर्शन किया। टीम ने बांग्लादेश, जिम्बाब्वे, दक्षिण अफ्रीका और आयरलैंड जैसी टीमों के खिलाफ सीरीज जीतकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी मजबूत पहचान बनाई।

हश्मतुल्लाह शाहिदी के कप्तानी के पहले और बाद के आंकड़े

रिकॉर्ड श्रेणीबतौर कप्तान बिना कप्तानी के कुल वनडे करियर 
मैच554196
कुल रन1,4531,1542,607
बल्लेबाजी औसत33.7932.9733.42
स्ट्राइक रेट70.7764.3967.80
शतक (100s)101
अर्धशतक (50s)121022
उच्चतम स्कोर10297102

शाहिदी के व्यक्तिगत प्रदर्शन की बात करें तो कप्तानी के दौरान उनके बल्लेबाजी आंकड़ों में हल्का सुधार देखने को मिला। हालांकि उनका प्रदर्शन लगातार एक जैसा नहीं रहा, लेकिन उन्होंने कई मौकों पर टीम को मुश्किल परिस्थितियों से बाहर निकाला।

कौन बनेगा नया कप्तान?

हश्मतुल्लाह शाहिदी के इस्तीफे के बाद अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (ACB) ने अभी तक नए वनडे कप्तान का ऐलान नहीं किया है। उम्मीद की जा रही है कि अगस्त में आयरलैंड दौरे पर रवाना होने से पहले बोर्ड नए कप्तान की घोषणा करेगा। अफगानिस्तान को अगस्त में आयरलैंड के खिलाफ पांच मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है, जहां टीम नए कप्तान के नेतृत्व में मैदान पर उतर सकती है।

Show More

Related Articles

Back to top button