सियासी गलियाराहमर छत्तीसगढ़
भूपेश,सिंहदेव को लड़ाया जा सकता है लोकसभा चुनाव
![](https://i0.wp.com/world24news.com/wp-content/uploads/2024/01/Untitled-6-13.jpg?resize=720%2C403&ssl=1)
रायपुर। विधानसभा चुनाव में सत्ता खोने के बाद कांग्रेस नई रणनीति के तहत लोकसभा चुनाव लडऩे की तैयारी में है। क्यों ने बड़े चेहरों को अलग अलग लोकसभा से मैदान में उतारा जाए? इसी बीच खबर आई है कि कांग्रेस अपने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को लोकसभा चुनाव के मैदान में उतार सकती है। भूपेश को राजनांदगांव लोकसभा सीट से उतारा जा सकता है। वहीं सरगुजा के टीएस सिंहदेव को भी मैदान में उतारा जा सकता है। पार्टी सूत्रों के अनुसार लोकसभा कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में पूर्व मंत्री मोहम्मद अकबर की तरफ से यह प्रस्ताव रखा गया है। कुछ पूर्व मंत्रियों को भी मैदान में उतारा जा सकता है। हालांकि अभी केवल यह प्रस्ताव है।