हमर छत्तीसगढ़
ED ने भूपेश के बेटे की 5 दिन रिमांड मांगी

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल न्यायिक रिमांड पर चल रहे हैं। उनसे ED फिर पूछताछ करना चाहती है। इसलिए रायपुर स्पेशल कोर्ट में अर्जी लगाकर चैतन्य की 5 दिन की कस्टोडियल रिमांड मांगी है।
दरअसल, सोमवार को कोर्ट में कंडोलेंस होने के कारण चैतन्य बघेल को 1 दिन के लिए न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया था। चैतन्य को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। ED की ओर से लगाए आवेदन पर सुनवाई होगी। पिछले एक महीने से चैतन्य जेल में बंद हैं।



