हमर छत्तीसगढ़

कोर्ट परिसर से दो विचाराधीन कैदी फरार, पुलिस में हड़कंप

रायपुर । सेंट्रल जेल में बंद दो विचाराधीन कैदियों के कोर्ट परिसर से फरार होने का मामला सामने आया है। दोनों कैदियों को पेशी के लिए अदालत लाया गया था, लेकिन सुनवाई से पहले ही वे पुलिसकर्मियों को चकमा देकर भाग निकले। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार फरार कैदियों की पहचान राजेश मारकण्डेय और तुलाराम मारकण्डेय के रूप में हुई है। दोनों हत्या के प्रयास समेत अन्य गंभीर धाराओं में न्यायिक अभिरक्षा में जेल में बंद थे। बताया जा रहा है कि पेशी के दौरान वे कोर्ट मोहऱिर की अभिरक्षा में थे और इसी बीच मौका पाकर फरार हो गए।

कैदियों के लापता होने की जानकारी मिलते ही पुलिसकर्मियों ने पहले अपने स्तर पर तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद जेल प्रबंधन और वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी गई। सिविल लाइंस थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर शहर में नाकेबंदी कर दी है और संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

Show More

Related Articles

Back to top button