भारत

धरती पर शुभांशु शुक्ला की सकुशल वापसी

कैलिफोर्निया: भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन और देश के दूसरे अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला आज (15 जुलाई 2025) 20 दिनों के अंतरिक्ष अभियान के बाद सकुशल पृथ्वी पर लौट आए। स्पेसएक्स की ड्रैगन कैप्सूल “Grace” ने Axiom‑4 मिशन के तहत भारतीय समयानुसार दोपहर करीब 3:01 बजे कैलिफोर्निया तट के पास समुद्र में सफलतापूर्वक स्प्लैशडाउन किया।

यह न सिर्फ शुभांशु और उनके परिवार के लिए, बल्कि पूरे देश के लिए गर्व का क्षण है। उनकी वापसी ने भारत के मानव अंतरिक्ष अभियान (गगनयान मिशन) की दिशा और गति दोनों को नई मजबूती दी है। इस अंतरिक्ष यात्रा के दौरान शुभांशु द्वारा की गई रिसर्च से भारत को गगनयान मिशन से जुड़े कई अहम सवालों के जवाब मिलने की उम्मीद है।

इससे पहले, लखनऊ में उनके घर पर इस ऐतिहासिक पल को लेकर विशेष पूजा-अर्चना की गई। उनके माता-पिता और बहन ने भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया और सुंदरकांड का पाठ कर आभार प्रकट किया। पूरे देश से शुभकामनाओं का सिलसिला जारी रहा। केंद्रीय अंतरिक्ष मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने शुभांशु की वापसी को भारत के लिए गौरवपूर्ण बताते हुए कहा कि यह क्षण भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम विशेषकर 2027 में प्रस्तावित गगनयान मिशन के लिए अत्यंत प्रेरणादायक है।

Show More

Related Articles

Back to top button