मनोरंजन

अर्जुन बिजलानी ने जीता ‘राइज एंड फॉल’, बिग बॉस पर दिया दिलचस्प जवाब

टेलीविजन इंडस्ट्री के फेवरेट अभिनेता अर्जुन बिजलानी हाल ही में सुर्खियों में तब आए जब उन्होंने रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल’ की ट्रॉफी अपने नाम की। इस जीत ने उन्हें न केवल रियलिटी शो की दुनिया में साबित कर दिया, बल्कि फैंस को यह भी दिखाया कि अर्जुन में मानसिक मजबूती और स्ट्रैटेजिक सोच भी किसी से कम नहीं।आईएएनएस से बातचीत में अर्जुन ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि राइज एंड फॉल’ मेरे लिए बिल्कुल आसान नहीं था। यह हर दिन नई चुनौती, तनाव और दबाव लेकर आता था, लेकिन इससे मैं और मजबूत बनता गया। जीत का एहसास अब भी सपने जैसा लग रहा है। अर्जुन ने बताया कि यह शो सिर्फ प्रतियोगिता नहीं, बल्कि जिंदगी के कई अहम सबक सिखाने वाला अनुभव रहा। उन्होंने साथियों का भी धन्यवाद किया और खासतौर पर आरुष और अरबाज का नाम लिया, जिन्होंने फिनाले में उनका समर्थन किया।

Show More

Related Articles

Back to top button