खेल जगत

फीफा वर्ल्ड कप हारते ही सुलग उठा अर्जेंटीना, ब्यूनस आयर्स में भारी दंगा; भीड़ ने पुलिस पर बरसाए पत्थर

फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में स्पेन के हाथों मिली 1-0 की हार ने अर्जेंटीना को गहरे शोक और गुस्से में डुबो दिया है। हार के तुरंत बाद अर्जेंटीना की राजधानी ब्यूनस आयर्स के प्रसिद्ध ओबेलिस्क इलाके में हजारों फुटबॉल फैंस सड़कों पर उतर आए, जिसके बाद वहां भीषण दंगा भड़क गया। यह लियोनेल मेसी का आखिरी वर्ल्ड कप था, और लगातार दूसरी बार खिताब जीतने का सपना टूटने से प्रशंसक आपा खो बैठे।

राजधानी में हिंसक झड़प के साथ भारी आगजनी

मैच खत्म होते ही ब्यूनस आयर्स के केंद्रों पर जमा भीड़ और दंगा-रोधी पुलिस के बीच आमना-सामना हो गया। उग्र प्रशंसकों ने पुलिस पर जमकर पत्थरबाजी की और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा और खुद को बचाने के लिए ढालों का सहारा लेना पड़ा। वायरल हो रही तस्वीरों और वीडियो में घटनास्थल से भारी धुआं उठता दिखाई दे रहा है, जो वहां बड़े पैमाने पर हुई आगजनी की ओर इशारा करता है।

मैदान पर भी भिड़ गए खिलाड़ी

यह हिंसा केवल सड़कों तक सीमित नहीं रही मैच के बाद खेल भावना को ताक पर रखते हुए दोनों टीमों के खिलाड़ी मैदान पर ही एक-दूसरे से मारपीट करने लगे। अर्जेंटीना के मिडफील्डर लिएंड्रो पेरेडेस और डिफेंडर नहुएल मोलिना पर स्पेनिश खिलाड़ियों के साथ अभद्रता करने के आरोप लगे हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक, मोलिना ने स्पेनिश कप्तान रोड्री पर मुक्का चलाने की कोशिश की, जबकि पेरेडेस को एरिक गार्सिया का गला पकड़कर धक्का देते और गावी के साथ धक्का-मुक्की करते देखा गया। इस दौरान अर्जेंटीना के हेड कोच स्कालोनी को बीच-बचाव के लिए मैदान पर उतरना पड़ा।

ट्रॉफी समारोह के दौरान ‘शर्मनाक’ व्यवहार

अर्जेंटीना की टीम पर एक और गंभीर आरोप लगा है। जब स्पेनिश खिलाड़ी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मौजूदगी में अपनी वर्ल्ड कप ट्रॉफी और मेडल स्वीकार कर रहे थे, तब अर्जेंटीना के खिलाड़ी समारोह की तरफ अपनी पीठ करके खड़े हो गए।

इंग्लैंड के दिग्गज खिलाड़ी स्टुअर्ट पियर्स ने इस व्यवहार को शर्मनाक करार दिया है। फिलहाल, अर्जेंटीना के प्रमुख शहरों में सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी कर दी गई है। स्थानीय प्रशासन ने प्रशंसकों से शांति बनाए रखने की अपील की है, लेकिन राजधानी में अब भी तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है।

Show More

Related Articles

Back to top button