हमर छत्तीसगढ़

होली पर अलर्ट मोड में अम्बेडकर अस्पताल, इमरजेंसी सेवा 24 घंटे रहेगी जारी

रायपुर । होली पर्व को देखते हुए डॉ. भीमराव अंबेडकर स्मृति चिकित्सालय में चिकित्सा व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखने के लिए अस्पताल अधीक्षक डॉ. संतोष सोनकर ने सभी विभागों को आवश्यक निर्देश जारी किए हैं।

त्योहार के दौरान संभावित दुर्घटनाओं और आपात स्थितियों को ध्यान में रखते हुए इमरजेंसी सेवाओं के निर्बाध संचालन के विशेष निर्देश दिए गए हैं।

4 मार्च को शासकीय अवकाश होने के कारण अस्पताल में बाह्य रोगी विभाग (ओपीडी) बंद रहेगा। हालांकि, आपातकालीन सेवा पूर्व की भांति 24 घंटे संचालित होगी।

आपात चिकित्सा विभाग में आने वाले मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी वार्डों में जीवन रक्षक दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने और चिकित्सकों, नर्सिंग व पैरामेडिकल स्टाफ को अलर्ट मोड में रहने को कहा गया है।

साथ ही अस्पताल परिसर की सुरक्षा व्यवस्था भी सुदृढ़ की गई है। आवश्यकता पड़ने पर मरीजों को डीकेएस सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में रेफर करने के लिए एम्बुलेंस परिवहन सेवा उपलब्ध रहेगी।

Show More

Related Articles

Back to top button