पहलगाम हमले के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच जंग के हालात, जानें …

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार (22 अप्रैल) को हुए आतंकी हमले में 26 निर्देश लोगों की मौत के बाद भारत और पाकिस्तान के संबंध बद से बदतर हो गए हैं। स्थिति ऐसी हो गई है कि भारत-पाकिस्तान के बीच जंग के हालात बन गए हैं। भारत के गुस्से का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि 1960 के सिंधु जल संधि को खत्म कर दिया है। वहीं भारत में स्थित पाकिस्तानी उच्चायुक्त में मौजूद अधिकारियों को 48 घंटों के भीतर वापस अपने देश जाने का निर्देश जारी किया है। इनसब के बीच लोग पाकिस्तान के खिलाफ निर्णायक लड़ाई की मांग कर रहे हैं। इससे भारत पाकिस्तान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई भी कर सकता है। पीएम मोदी खुद बिहार दौरे के दौरान आतंकियों को खत्म करने के लिए बड़े एक्शन के संकेत दिए हैं। ऐसे में अंदेशा जताया जा रहा है कि भारत-पाकिस्तान के बीच कभी भी जंग हो सकती है। अगर दोनों देशों के बीच जंग जैसी स्थिति बनी तो क्या होगा? युद्ध के मैदान का कौन ‘बाहुबली’ होगा और भारतीय सेना कितने दिनों में पाकिस्तान सेना का मटियामेट कर देगी? इन सभी सवालों का यहां जवाब तलाशते हैंः- ग्लोबल फायरपावर रैंकिंग 2025 के अनुसार भारत दुनिया की सबसे ताकतवर सेनाओं में से एक है। भारत के पास पाकिस्तान से कहीं अधिक सैनिक, टैंक, एयरक्राफ्ट और सबमरीन हैं। रिपोर्ट बताती है कि सैन्य शक्ति के मामले में भारत, पाकिस्तान से काफी आगे है। अगर भारत इस मामले में चौथे पायदान पर है तो पाकिस्तान काफी दूर 12वें स्थान पर पड़ा हुआ है। अगर सक्रिय सैनिकों की बात करें तो भारत के पास 14.55 लाख की संख्या है तो वही रिजर्व फोर्स की बात करें तो वहां भी आंकड़ा 11.55 लाख तक पहुंचता है। पैरामिलिट्री जवानों की स्थिति में भी भारत काफी मजबूत हो चुका है। वर्तमान में पैरामिलिट्री जवानों की संख्या 25 लाख 27 हजार चल रही है। पिछले कुछ स्थानों में भारत का डिफेंस बजट भी तेज गति से आगे बढ़ा ,है आंकड़ों में बात करें तो अब भारत का डिफेंस बजट 77.4 अरब डालर तक जा चुका है, इसे 681210 करोड़ रुपए भी कहा जा सकता है।
भारतीय थल सेना में 14.44 लाख सक्रिय सैनिक हैं, जबकि 11.55 लाख रिजर्व फोर्स और 25.27 लाख पैरामिलिट्री फोर्स भी हैं। थल सेना की मारक क्षमता में आधुनिक और स्वदेशी तकनीक का अद्भुत मिश्रण शामिल है। भारत के पास कुल 4201 टैंक है। इसमें अर्जुन टैंक, T-90 भीष्म जैसे खतरनाक टैंक भारत को पाकिस्तान के मुकाबले अजेय बनाने की ताकत रखते हैं। अर्जुन टैंक को भारत में तैयार किया गया है, जबकि T-90 भीष्म रूस का है, जिसे बाद में भारत ने अपग्रेड किया है। भारतीय सेना के पास पिनाका रॉकेट सिस्टम, ब्रह्मोस मिसाइल समेत Bofors और होवित्जर तोपें मौजूद है। ये हथियार दुश्मन को आसानी धूल चटा सकते हैं। पाकिस्तान की थल सेना की बात करें तो उसके पास 6.54 लाख एक्टिव सैनिक हैं और लगभग 3742 टैंक, 50523 बख्तरबंद गाड़ियां और 752 सेल्फ प्रोपेल्ड आर्टिलरी यूनिट्स हैं। इसके अलावा 692 रॉकेट लॉन्चर भी हैं। पाकिस्तान के पास 2627 टैंक है, जो भारत के मुकाबले आधे हैं।