हमर छत्तीसगढ़

कांवर में ढोकर गर्भवती महिला को पहुंचाया गया अस्पताल

सरगुजा. छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से एक बार फिर विकास के दावों की सच्चाई को उजागर करती तस्वीर सामने आई है. लुंड्रा विकासखंड के धौरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रवई-जाटासेमर की एक गर्भवती महिला को प्रसव पीड़ा होने पर गांववालों ने कांवर (झेलगी) में बिठाकर करीब डेढ़ किलोमीटर पैदल रास्ता तय कराया. नदी पार कर महिला को एंबुलेंस तक पहुंचाया गया, जिसके बाद उसे धौरपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया.

Show More

Related Articles

Back to top button