हमर छत्तीसगढ़

खड़ी बाइक में लगी अचानक आग, पेट्रोल टंकी फटने से मची अफरा-तफरी

कोरबा। कोरबा जिले के सर्वमंगला चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पड़निया में रविवार शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब सड़क किनारे खड़ी एक बाइक में अचानक आग लग गई। घटना के वक्त बाइक चालक मनीराम यादव शराब के नशे में वाहन के पास ही सो रहा था।पुलिस से आज साेमवार काे प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार की देर शाम मनीराम यादव सर्वमंगला से अपने गृह ग्राम पड़निया की ओर जा रहा था। नशे की हालत में उसने बाइक सड़क किनारे खड़ी कर दी और वहीं सो गया। इसी दौरान बाइक में अचानक आग लग गई। आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है।कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया और पेट्रोल टंकी फटने से क्षेत्र में दहशत फैल गई। मौके से गुजर रहे राहगीरों की नजर जब जलती बाइक और उसके पास सो रहे चालक पर पड़ी, तो उन्होंने तत्परता दिखाते हुए उसे सुरक्षित दूरी पर हटाया। इसके बाद बाइक पूरी तरह जलकर खाक हो गई।घटना की सूचना मिलने पर चालक के परिजन मौके पर पहुंचे और नशे में बेसुध मनीराम यादव को घर ले जाया गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते राहगीरों ने हस्तक्षेप नहीं किया होता, तो एक बड़ा हादसा हो सकता था।फिलहाल इस पूरे घटनाक्रम में सर्वमंगला चौकी पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई में जुटी है।

Show More

Related Articles

Back to top button