हमर छत्तीसगढ़

मानवता को शर्मसार करने वाली एक दर्दनाक घटना : बेजुबान की बेरहमी से हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग । थाना जामुल क्षेत्र अंतर्गत एमपीईबी चौक में मानवता को शर्मसार करने वाली एक दर्दनाक घटना सामने आई है। दिनांक 01.03.2026 की रात्रि लगभग 03:30 बजे गली के एक बेजुबान कुत्ते को दो व्यक्तियों द्वारा बेरहमी से पीट-पीटकर मार डाला गया।
प्रार्थी मदन साहू, निवासी एमपीईबी चौक जामुल, की रिपोर्ट पर थाना जामुल में अपराध क्रमांक 136/2026 दर्ज किया गया। रिपोर्ट के अनुसार मोहल्ले के मुर्तुजा अली एवं राहुल मारकण्डे ने कुत्ते के साथ गंभीर मारपीट कर उसकी जान ले ली।
पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध धारा 325, 3(5) भारतीय न्याय संहिता (BNS) तथा Prevention of Cruelty to Animals Act, 1960 की धारा 11 के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की।
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपराध स्वीकार किया है। इसके अतिरिक्त आरोपियों के विरुद्ध पृथक से धारा 170, 126, 135(3) बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की गई है। प्रकरण में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई जारी है।

दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि पशुओं के प्रति किसी भी प्रकार की क्रूरता दंडनीय अपराध है। ऐसी घटनाओं की सूचना तत्काल पुलिस को दें। कानून व्यवस्था एवं मानवीय संवेदनाओं के विरुद्ध कृत्य करने वालों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।


गिरफ्तार आरोपी


मुर्तुजा अली, उम्र 30 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 01, जामुल,राहुल मारकण्डे, उम्र 23 वर्ष, निवासी सांई मंदिर के पास, जामुल
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी जामुल निरीक्षक रामेन्द्र सिंह, सउनि महफूज खान, आरक्षक महात्मा साहू, अतुल सिंह, तोषण चन्द्राकर, चंदन सिंह एवं पी. संतोष की विशेष भूमिका रही।

Show More

Related Articles

Back to top button