अपराधहमर छत्तीसगढ़

नाबालिग बालिका को प्रेमजाल में फंसाकर उससे और उसकी सहेली से दुष्कर्म

जशपुर। नाबालिग बालिका को प्रेमजाल में फंसाकर मिलने के बहाने बुलाकर उससे और उसकी सहेली से दुष्कर्म करने वाले कथित प्रेमी और उसके सहयोगी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला लैलूंगा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, दोनों पीड़िताएं आपस में सहेली हैं। 17 वर्षीय बालिका ने लिखित आवेदन में बताया कि दिसंबर 2025 में उसका ओमप्रकाश उर्फ प्रकाश उर्फ राहुल पैंकरा से मोबाइल के माध्यम से परिचय हुआ। आरोपी ने उसे प्रेमजाल में फंसाकर शादी का प्रलोभन दिया। वहीं 14 फरवरी को आरोपी ने लड़की को लैलूंगा मिलने बुलाया। लड़की अपनी सहेली (16 वर्षीय) के साथ पत्थलगांव होते हुए बस से लैलूंगा पहुंची। अटल चौक लैलूंगा पर आरोपी राहुल अपने दोस्त जयकिशन धोबा के साथ मोटरसाइकिल क्रमांक CG 13 MU 3456 से दोनों को लेने आया।

उसके बाद चारों ग्राम सोनाजोरी गए, जहां रात में आरोपी प्रकाश और उसके साथी चारों एक बाइक से सोनाजोरी जंगल गये। वहां मुख्य आरोपी ओमप्रकाश पैंकरा ने पहले उसकी कथित प्रेमिका के साथ दुष्कर्म किया, फिर उसकी सहेली के साथ भी दुष्कर्म किया तथा घटना किसी को बताने पर मारपीट की धमकी दी।

दोनों पीड़िताओं द्वारा अलग-अलग आवेदन प्रस्तुत कर लैलूंगा थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई गई, जिस पर अलग-अलग अपराध पंजीबद्ध किया गया —

  • अपराध क्रमांक 50/2026 – धारा 70 भारतीय न्याय संहिता एवं 4, 6 पाक्सो एक्ट
  • अपराध क्रमांक 51/2026 – धारा 70 भारतीय न्याय संहिता एवं 4, 6 पाक्सो एक्ट

इसके बाद मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी ओमप्रकाश पैंकरा से पूछताछ की। इस दौरान उसने दोनों युवतियों के साथ दुष्कर्म करना स्वीकार किया है, जबकि जयकिशन धोबा घटना में उसका सहयोगी पाया गया। आरोपियों से घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल CG 13 MU 3456 जब्त की गई है।

गिरफ्तार आरोपी

  1. ओमप्रकाश पैंकरा उर्फ प्रकाश उर्फ राहुल पैंकरा पिता सुवर्धन पैंकरा उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम किलकिला, थाना लैलूंगा (मुख्य आरोपी)
  2. जयकिशन धोबा पिता भगवती धोबा उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम टुरटुरा, थाना लैलूंगा
Show More

Related Articles

Back to top button