हमर छत्तीसगढ़
भेड़ एवं नगदी की झपटमारी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

दुर्ग पुलिस/थाना : कुम्हारी, जिला दुर्ग – प्रार्थी से भेड़ एवं ₹5,000/- की झपटमारी की घटना 22.02.2026 को पंचदेवरी तिराहा के पास घटित हुई। सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्य एवं मुखबिर सूचना के आधार पर 02 आरोपी को गिरफ्तार किया गया। झपटमारी की भेड़ एवं प्रयुक्त स्कूटी वाहन जप्त किया गया। फरार एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है, आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल।
दुर्ग पुलिस की अपील : दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि अपरिचित व्यक्तियों से सतर्क रहें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। अपराधियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।



