भारत

2026 में सलमान और आलिया की फिल्म का होने वाला था क्लैश, अल्फा के मेकर्स ने लिया ये फैसला

सलमान खान की बैटल ऑफ गलवान और आलिया भट्ट की अल्फा अगले साल रिलीज होने वाली है। दोनों फिल्म 17 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब सलमान खान की फिल्म से क्लैश बचाने के लिए आलिया भट्ट की फिल्म अल्फा के मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट को बदलने का फैसला लिया है। यश राज फिल्म्स अभी नई रिलीज डेट के बारे में विचार कर रहे हैं।

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने एक्स पर पोस्ट लिखकर बताया कि सलमान खान की बैटल ऑफ गलवान से क्लैश से बचने के लिए आदित्य चोपड़ा पीछे हटें। आलिया भट्ट की फिल्म अल्फा जो पहले 17 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी, उसकी रिलीज डेट बदलने का फैसला लिया है। मेकर्स जल्द ही फिल्म की नई रिलीज डेट का ऐलान करेंगे।

ये पहली बार नहीं है जब अल्फा की रिलीज डेट को बदला गया है। पहले इसी साल क्रिसमस के मौके पर अल्फा रिलीज होने वाली थी, लेकिन फिल्म रिलीज नहीं हो पाई। इसके बाद फिल्म के लिए 17 अप्रैल की रिलीज डेट तय की गई। अब इस डेट को भी पोस्टपोन करने का फैसला लिया गया है।

आलिया भट्ट की अल्फा की बात करें तो फिल्म में शारवरी वाघ और बॉबी देओल भी नजर आएंगे। ये फिल्म एक एक्शन फिल्म होगी। वॉर 2 के पोस्ट क्रेडिट सीन्स में अल्फा की झलक देखने को मिली थी। अल्फा एक एक्शन पैक्ड फिल्म होगी जो यश राज फिल्म्स की स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा होगी।

सलमान खान की बैटल ऑफ गलवान की बात करें तो फिल्म को अपूर्व लाखिया डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म में सलमान खान के साथ चित्रांगदा सिंह नजर आएंगी।

Show More

Related Articles

Back to top button