अपराधहमर छत्तीसगढ़

थाना खरोरा पुलिस द्वारा अवैध शराब के साथ आरोपी को किया गया गिरफ्तार

● आरोपी आत्माराम घृतलहरे के कब्जे से 105 पौवा देशी मदिरा मशाला शोले शराब मात्रा 18.900 वल्क लीटर किया गया जप्त

● थाना खरोरा जिला-रायपुर

● अप.क्र.789/25 धारा:- 34(2) आब. एक्ट

गिरफ्तार आरोपी:-
आत्मा राम घृतलहरे पिता स्व. राम लाल घृतलहरे उम्र 52 साल साकिन पचरी वार्ड क्र 08 सतनाम चौक थाना खरोरा जिला रायपुर

जप्त मशरूका- 105 पौवा शराब प्रत्येक पौवा मे 180 ML भरी कुल मात्रा 18.900 बल्क लीटर एवं प्रत्येक पौवा मे 100 रू. कीमती 10,500/- रू. एवं ब्रिकी रकम 600 रू. कुल जुमला रकम 11,100/-₹

   वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डां. लाल उमेंद सिंह के दिशा निर्देश पर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक(ग्रामीण) कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन में तथा नगर पुलिस अधीक्षक (विधानसभा) वीरेन्द्र चतुर्वेदी के पर्यवेक्षण में में थाना प्रभारी खरोरा के नेतृत्व में आबकारी एक्ट में गिरफ्तार किया गया है

विवरण:- इस प्रकार है कि दिनांक 12/11/2025 को मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम पचरी के आत्माराम घृतलहरे द्वारा घर में अवैध रूप से शराब रखकर बिक्री करने की सूचना प्राप्त होने पर तस्दीक हेतु थाना खरोरा पुलिस पार्टी मुखबीर द्वारा बताये स्थान पर ग्राम पचरी पहुंचकर आरोपी आत्मा राम घृतलहरे के घर पहुंचकर रेड कार्यवाही करते हुए आत्माराम के घर पहुंचा आत्माराम घर में मिला जिनके घर में तलाशी लेने पर एक सफेद रंग की बोरी में सीढ़ी के नीचे में सामान भरा मिला चेक करने पर बोरी मे 105 पौवा शराब प्रत्येक पौवा मे 180 ML भरी कुल मात्रा 18.900 बल्क लीटर एवं प्रत्येक पौवा मे 100 रू. लेख कीमती 10,500/- रू. एवं ब्रिकी रकम 600 रू. कुल जुमला रकम 11,100/-₹ पाया गया। जिनको शराब रखने व बिक्री करने का नोटिस दिया जो कोई कागजात नही होना लिखित में दिया जिनके कब्जे से समक्ष गवाहों के बरामदगी पंचनामा तैयार करते हुए विधिवत जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर गिरफ्तारी की सूचना परिजनों को देकर न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय पेश किया गया।

Show More

Related Articles

Back to top button