अन्यटेक्नोलॉजीदुनिया जहांमनोरंजन

GST NEWS : कैसीनो,घुड़दौड़ और ऑनलाइन गेमिंग पर 10% GST बढ़ा……..

Arshad khan

देश,भारत : क्या GST की फेर में ऑनलाइन गेम,कैसीनो और घुड़दौड़ खत्म की कगार पर पहुंच जाएगा। हम बात कर रहे है ऑनलाइन गेम,कैसीनो और घुड़दौड़ की वित्त मंत्रालय ने ऑनलाइन गेमिंग, कसीनो और घुड़दौड़ पर 28% जीएसटी लगाने का आदेश जारी किया है यह आदेश जारी होगा 1 अक्टूबर 2023 से। अब विदेशी ऑनलाइन गेमिंग प्लेटफार्मों को भी भारत में पंजीकृत होना और करों का भुगतान करना अनिवार्य हो गया है

केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) 1 अक्टूबर से ऑनलाइन गेमिंग कैसीनो और घुड़दौड़ पर 28 प्रतिशत जीएसटी लगाने के लिए तैयार है। सीबीआईसी के अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने यह जानकारी मीडिया से बातचीत के दौरान दी। आपको बता दें कि जीएसटी की 51वीं बैठक में ऑनलाइन गेमिंग कैसीनो और घुड़दौड़ पर 28 प्रतिशत जीएसटी लगाने का फैसला लिया गया था। पहले ऑनलाइन गेमिंग,कैसीनो और घुड़दौड़ पर सरकार 18 GST लेती थी।

30 सितंबर तक सभी राज्यों को जारी करना होगा अध्यादेश

हाल ही में लोकसभा में GST कानूनों में संशोधन पारित होने के बाद अब सभी राज्यों की सर्वसम्मति लेनी जरूरी है। सीबीआईसी के चीफ ने कहा कि इस कानून को सभी राज्यों के विधानसभा से पारित कर 30 सितंबर तक अध्यादेश जारी करना होगा। खबर मिली है की इस फैसले पर सभी राज्यों ने भी अपनी सहमति दे दी है। 

वही ऑनलाइन गेमिंग expert का मानना है की इस नए नियम से इन industries पर गंभीर असर पड़ेगा और कम से कम 1 लाख से 1.5 लाख लोग बेरोजगार हो जाएंगे

अब देखते है की इस 28% GST के नए नियम से सरकारों को फायदा होता है या industries को घाटा

Show More

Related Articles

Back to top button