अन्य

शाही रोजा इफ्तार 13 मार्च शुक्रवार सुभाष स्टेडियम में

मुस्लिम समाज का रमजान माह चल रहा है जिसका 23 रोजा 13 मार्च शुक्रवार को शाही रोजा इफ्तार रखा गया है जिसमें दस हजार रोजेदार शामिल होते है और सर्व समाज के प्रमुख भी शामिल होकर कौमी एकता का संदेश देंगे इस सही इफ्तार को करते 20 साल हो गए है जो कौमी एकता सर्वधर्म समभाव का प्रतीक है रायपुर मुस्लिम समाज शाही रोजा इफ्तार के आयोजक राहिल रऊफी,नईम अशरफी, रफीक गोठिया, शेख अमीन ने बताया कि इस आयोजन के लिए 10 टीम बनाई गई है,हुसैनी सेना के प्रदेश अध्यक्ष डॉ नेहाल खान, महामंत्री शेख हफीजुद्दीन,जिला अध्यक्ष आमिर खान, गुलामने मौला अली के नूर मेमन,ने दस हजार रोजेदार के लिए इफ्तारी और भोजन की व्यवस्था की है भीड़ से बचने रोजेदार घर से वजू बना कर आने कहा गया है उक्त कार्यक्रम के लिए मुख्यमंत्री, मंत्रीगण, विधायक,महापौर जी को व सर्व समाज के प्रमुख गण, सर्व राजनीतिक दलों के वरिष्ठों को आमंत्रित किया गया है

Show More

Related Articles

Back to top button