लाइफ स्टाइल

महिलाओं की चिन और अपर लिप्स के आसपास निकलने वाले काले, मोटे, घने बाल भद्दे लगते हैं। इन बालों के निकलने का कारण हार्मोनल इंबैलेंस होता है।

महिलाओं के चेहरे पर इन दिनों काले, घने और मोटे बाल अपर लिप्स और चिन एरिया पर निकलना काफी कॉमन हो गया है। जो दिखने में काफी भद्दे लगते हैं। इन बालों को हटाने के लिए महिलाएं ज्यादातर कॉस्मेटिक का सहारा लेती है। कभी वैक्सिंग, थ्रेंडिंग, शेविंग और लेजर से हटवाती हैं। लेकिन इन बालों कि जितना हटाए वो उतना ज्यादा ही लौट आते हैं। दरअसल, इन अनवांटेड हेयर का कारण हार्मोनल फ्लक्चुएशन होता है। जिससे निपटने के लिए डायटीशियन मनप्रीत ने खास ड्रिंक को शेयर किया है।

डायटीशियन मनप्रीत ने बताया कि चेहरे के खास हिस्सों और चेस्ट पर निकलने वाले बालों का कारण महिलाओं में हार्मोनल फ्लक्चुएशन होता है। खास तरह का हार्मोन डाईहाइड्रोटेस्टेस्टेरॉन जिसे डीएचटी बोलते हैं। इस हार्मोन को ब्लॉक करने के लिए कई सारे नेचुरल इंग्रीडिएंट हैं। जिन्हें अगर कंज्यूम किया जाए तो हार्मोंस के बैलेंस होने से अनवांडेट फेशियल हेयर से छुटकारा मिल सकता है। डायटीशियन ने इन सारे इंग्रीडिएंट को मिलाकर बनने वाली ड्रिंक को शेयर किया है। जिसे अगर रोजाना पिया जाए और साथ ही हेल्दी, बैलेंस डाइट मील को खाया जाए। स्ट्रेस मैनेजमेंट किया जाए तो अनवांटेड फेशियल हेयर को कम किया जा सकता है।

इस वार्म ड्रिंक को बनाने के लिए पानी को किसी बर्तन में लें और उसमे स्पियरमिंट, मुलेठी, मेथी दाना, सौंफ और एक चुटकी दालचीनी पाउडर को मिलाकर बनाई जाती है। इस ड्रिंक में मिले इंग्रीडिएंट्स एंड्रोजन और इंसुलिन सेसेंटिविटी को बैलेंस करने के साथ ही हेयर ग्रोथ को ट्रिगर करने वाले इंटरनल कारणों को कम करने में मदद करता है।

मुलेठी नेचुरली हार्मोंस को बैलेंस करने में मदद करता है और मेल हार्मोंस को कम करता है। जिससे अनवांटेड हेयर ग्रोथ कम होती है। वहीं मेथी इंसुलिन रेजिस्टेंस को इंप्रूव करता है और हार्मोंस को बैलेंस करता है। साथ ही पीसीओएस की वजह से होने वाले फेशियल हेयर ग्रोथ को भी कंट्रोल करता है। इन दो चीजों के साथ ही सौंफ एक्सेस हेयर ग्रोथ को कम करने और हेयर थिनिंग में मदद करता है। साथ ही दालचीनी ब्लड शुगर लेवल को रेगुलेट करता है और हार्मोनल स्पाइक को कंट्रोल करता है जो अनवांटेड हेयर ग्रोथ में मदद करता है। इन सारी चीजों को मिलाकर बनी टी पीने से फेशियल हेयर की समस्या को कम किया जा सकता है।

नोट- यह लेख मात्र जानकारी देने के लिए है। किसी डॉक्टर की सलाह या दवा को इससे रिप्लेस ना करें। किसी बीमारी की स्थिति में डॉक्टर की सलाह पर इलाज करें। यह रिपोर्ट केवल सोशल मीडिया का यूजर जनरेटेड कॉन्टेंट है। लाइव हिन्दुस्तान. कॉम ने इन दावों को स्वतंत्र रूप से वेरिफाई करके नहीं देखा है।

Show More

Related Articles

Back to top button