हमर छत्तीसगढ़

भारत मुक्ति संयुक्त मोर्चा का सफल आंदोलन : टिकेश्वर साहू 

रायपुर. छत्तीसगढ़ ओबीसी संयोजन समिति ने जाहिर समर्थन देकर प्रदेश भर से करीब 500 पदाधिकारी और समर्थक इस आंदोलन में साथ सहभाग किए।बता दे की राजधानी रायपुर के तूता माना धरना स्थल पर भारत मुक्ति मोर्चा और राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा राष्ट्रीय आदिवासी एकता परिषद राष्ट्रीय गुरु घासीदास सतनाम क्रांति मोर्चा के संयुक्त तत्वाधान में छत्तीसगढ़ के सात ज्वलंत मुद्दों को लेकर महा आंदोलन किया गया जिसमें दिल्ली से राष्ट्रीय नेतृत्व वामन मेश्राम साहब, अनिल माने ,चौधरी विकास पटेल साहब उपस्थित हुए।ओबीसी संयोजन समिति छत्तीसगढ़ के संस्थापक सदस्य श्री टिकेश्वर साहू ने बताया की छत्तीसगढ़ भाजपा सरकार ने जो धर्म स्वतंत्र कानून पास किए हैं भारतीय संविधान के आर्टिकल 14,21 और 25 के विरुद्ध सता का दुरुपयोग करते हुए यह कानून बनाया हुआ है जिससे छत्तीसगढ़ के माइनॉरिटी समाज डरे हुए हैं उन्होंने आगे और बताया उनके साथ में ओबीसी वर्ग की जातिवार जनगणना भी बहुत बड़ा मुद्दा है जिसे लेकर आंदोलन में विस्तृत चर्चा किया गया आदिवासियों के जल जमीन जंगल को बिना उसके समर्थन से अधिग्रहण किया जा रहा है .जिससे पड़े पैमाने पर जल जमीन जंगल घट रहे हैं और उन पर पूंजी पतियों का कब्जा हो रहा है। बलौदा बाजार कांड में सतनामी समाज के निरपराध 267 युवकों को जेल में डालकर उसे बहुत सताया गया है वर्तमान में शिक्षकों पर भी 2011 की शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर जवाब डाला जा रहा है जिन शिक्षकों की नौकरी 4 साल बची है उसे शिक्षक की नौकरी भी बड़े खतरे में है ऐसे तमाम ज्वलंत मुद्दों पर लेकर इस महामोर्चा महाआंदोलन आंदोलन में व्यापक चर्चा करते हुए राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने नाम जिला कलेक्टर को सौंपा गया।इस अवसर पर समिति के बल्दू राम साहू, प्रदीप विश्वकर्मा, चेतन साखरे, विक्रम साहू, तरुण कुमार साहू सदानंद साहू,हेमंत यादव, भागी सेन , विशेश्वर ध्रुव ,राजू भार्गव,शंकर भार्गव,बल्दूराम साहू, घनाराम साहू,बुधारूराम साहू, भिखारामसहू,मनोज कुमार साहू, शीतल साहू आदि शामिल हुए।

Show More

Related Articles

Back to top button