अपराधहमर छत्तीसगढ़

‘फैमिली ट्रिप’ की आड़ में कर रहे ड्रग तस्करी का हुआ पर्दाफाश, 7.5 करोड़ की हेरोइन जब्त

क्राइम ब्रांच की एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने अंतरराज्यीय ड्रग तस्करी के एक बड़े सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने एक पति-पत्नी और एक रिसीवर सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 1,504 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है, जिसकी इंटरनैशनल मार्केट में कीमत करीब साढ़े सात करोड़ रुपये है। दिल्ली में ड्रग्स तस्करी का एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने पुलिस को भी चौंका दिया. फैमिली ट्रिप की आड़ में करोड़ों रुपए की हेरोइन देश की राजधानी में सप्लाई की जा रही थी. दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने दिल्ली-गाजियाबाद-भोपुरा बॉर्डर पर जाल बिछाकर इस रैकेट का पर्दाफाश कर दिया.

दिल्ली में ड्रग्स तस्करी का खुलासा हुआ है. फैमिली ट्रिप का दिखावा कर एक दंपति करोड़ों की हेरोइन राजधानी ला रहा था. पत्नी को साथ बैठाकर शक से बचने की कोशिश की गई, लेकिन क्राइम ब्रांच की सतर्कता ने पूरा खेल बिगाड़ दिया.

Show More

Related Articles

Back to top button