हमर छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में भी होगा SIR, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी की प्रेस कांफ्रेंस कल

रायपुर । भारत निर्वाचन आयोग ने सोमवार को विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दूसरे चरण की घोषणा कर दी है। पहले चरण के सफलतापूर्वक संपन्न होने के बाद अब दूसरा चरण में 12 राज्यों में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान चलाया जाएगा। भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्यक्रम आयोजित किया जाना है। इस संबंध में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी यशवंत कुमार 28 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय, शास्त्री चौक, पुराना मंत्रालय परिसर, रायपुर के सभाकक्ष में प्रेस कांफ्रेंस करेंगे।

Show More

Related Articles

Back to top button