हमर छत्तीसगढ़

गरियाबंद में भारी बारिश का कहर, उदंती नदी पर बन रहा 9 करोड़ का पुल ढहा

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में पिछले 50 घंटे से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश का असर अब विकास कार्यों पर भी देखने को मिल रहा है। उदंती नदी पर ओडिशा सरकार की ओर से बनाया जा रहा निर्माणाधीन पुल तेज बहाव और भारी बारिश के चलते भरभराकर गिर गया।

यह पुल छत्तीसगढ़ और ओडिशा के बीच संपर्क का महत्वपूर्ण माध्यम बनने वाला था। करीब 9 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित हो रहा यह पुल गरियाबंद जिले के अमलीगांव को ओडिशा के चार गांवों से जोड़ने के उद्देश्य से बनाया जा रहा था। लगातार हो रही बारिश के कारण उदंती नदी का जलस्तर बढ़ गया, जिससे निर्माणाधीन पुल तेज बहाव का दबाव नहीं झेल सका और अचानक ढह गया।

Show More

Related Articles

Back to top button