लाइफ स्टाइलस्वास्थ्य

सर्दियों में रूखी त्वचा को कहें बाय-बाय, घर में तैयार करें ये DIY हाइड्रेटिंग टोनर

सर्दियों के मौसम में अक्सर त्वचा पर बुरा असर देखने के लिए मिलता है। त्वचा सूखी और रूखी हो जाती है इसे मॉइश्चर करने की आवश्यकता होता है। सर्दी में त्वचा को सही रखने के लिए बाजार में कई तरह की चीजें आती है लेकिन होममेड चीजों का इस्तेमाल ही सही होता है। सर्दी में त्वचा को ग्लोइंग और मुलायम बनाने के लिए आप टोनर लगा सकते है। मार्केट में वैसे तो महंगे टोनर मिलते है लेकिन आप घर में मौजूद कुछ चीजों के इस्तेमाल से होममेड टोनर भी बना सकते है। यह टोनर त्वचा के लिए बेस्ट ऑप्शन की तरह होती है।

सर्दियों में इस तरीके से तैयार करें टोनर

सर्दियों के मौसम में ब्यूटी एक्सपर्ट त्वचा को बेहतर बनाने के लिए कई घरेलू उपायों के बारे में जानकारी देते है। चेहरे पर किसी तरह की परेशानियां जैसे पिंपल्स, रेशैज कम करने के लिए घर में ही महिलाएं स्क्रब, फेस पैक, फेस मास्क, टोनर और सीरम बना लेती है। इसे कम चीजों के साथ नेचुरल तरीके से तैयार किया जा सकता है। आप घर में बताई जा रही कुछ सामग्रियों की मदद से नेचुरल टोनर बना सकते है। इसके लिए आज हम आपको इन तरीकों के बारे में जानकारी दे रहे है।

क्या चाहिए सामग्री –

  • गुलाब जल
  • ग्लिसरीन
  • सेब का सिरका
  • लैवेंडर ऑयल

घर में टोनर बनाने का तरीका

सर्दियों में आप घर पर रहकर आसान तरीके से खास फेस टोनर बना सकते है। इसके लिए बताई जा रही स्टेप्स के जरिए समझिए बनाने का तरीका।

  1. इस टोनर को बनाने के लिए आप सबसे पहले एक कटोरी में गुलाब जल निकाल लें।
  2. अब इस गुलाब जल में थोड़ा ग्लिसरीन और लैवेंडर आयल मिक्स कर दें।
  3. दोनों को मिलाने के बाद आप इस मिश्रण में सेब का सिरका मिलाकर टोनर तैयार कर दें।
  4. अब आपका होममेड टोनर बनकर तैयार हैं। इसे आप रोजाना इस्तेमाल कर सकती हैं।
  5. इस मिश्रण को आप एक स्प्रे बॉटल में भरकर इसका इस्तेमाल करें।

कैसे करें इस्तेमाल

आप रोजाना रात में सोने से पहले चेहरा धोकर इस टोनर का इस्तेमाल कर सकती है। अगर आप इस नेचुरल टोनर का इस्तेमाल पहले बार कर रही है तो, आपको पहले पैच टेस्ट जरूर करना चाहिए।

Show More

Related Articles

Back to top button